पॉलिश वाली पीली दाल तो नहीं खा रहे आप? 3 सिंपल टेस्ट से करें मिलावट की पहचान!
दाल को चमकदार पीला रंग देने के लिए केमिकल वाली पॉलिश लगाई जाती है, जिससे ये देखने में ज्यादा अच्छी क्वालिटी लगती हैं। कई बार समझ ही नहीं आता कि पीली दाल पॉलिश वाली है या शुद्ध है। ऐसे में आप कुछ टेस्ट कर के देख सकते हैं।

दाल भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। प्रोटीन और कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और खाने में भी टेस्टी लगती है। बच्चों को तो खासतौर से अरहर और चने की दाल खूब पसंद होती हैं। अब ये तो आप भी जानते हैं कि आजकल मार्केट में हर चीज मिलावट वाली आ रही है। ऐसे में ये दालें भी पॉलिश वाली आने लगी हैं। इन्हें चमकदार पीला रंग देने के लिए केमिकल वाली पॉलिश लगाई जाती है, जिससे ये देखने में ज्यादा अच्छी क्वालिटी लगती हैं, लेकिन सच्चाई इसके उलट होती है। हालांकि कई बार समझ ही नहीं आता कि पीली दाल पॉलिश वाली है या शुद्ध है। ऐसे में आप कुछ टेस्ट कर के देख सकते हैं। ये टेस्ट इतने सिंपल हैं कि आप घर पर ही पीली दाल की मिलावट का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
पानी में भिगोकर टेस्ट करें दाल की मिलावट
पीली दाल मिलावटी है या शुद्ध इसे आप आसानी से घर पर टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पानी लें और उसमें थोड़ी सी दाल मिला दें। दाल को लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर दाल पर पीले रंग की पॉलिश चढ़ी हुई है तो पानी का रंग पीला हो जाएगा। वहीं अगर दाल प्योर है तो पानी के रंग पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वाइट पेपर पर दाल को रब कर के देखें
दाल बहुत ही ज्यादा पीली और शाइनी लग रही है तो एक बार ये सिंपल टेस्ट जरूर करें। बहुत ज्यादा पॉलिश वाली दाल होगी तो इसका रंग आसानी से छूट जाएगा। इसके लिए एक सफेद पेपर पर दाल को रगड़कर देखें। दाल का थोड़ा सा रंग भी अगर पेपर पर ट्रांसफर हो रहा है तो समझ जाएं कि दाल पॉलिश वाली है। बाहर दाल खरीदने जा रहे हैं तो ये टेस्ट वहां भी कर के देख सकते हैं।
डायल्यूटेड HCL से घर पर करें टेस्ट
दाल में थोड़ी बहुत भी मिलावट है तो इस टेस्ट से आसानी से पता लग जाएगा। इसके लिए आपको डायल्यूटेड HCL की जरूरत होगी। किसी बर्तन या टेस्ट ट्यूब में थोड़ी सी पीली दाल और पानी मिलाएं। फिर इसमें दो-तीन HCL की बूंदे मिलाएं। अगर पानी का रंग गुलाबी हो जाए तो समझ लें कि दाल पॉलिश वाली है।
शुद्ध पीली दाल खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान
दाल को शाइनी पीला रंग देने के लिए मेटानिल येलो कलर का इस्तेमाल होता है, जो एक परमिटेड फूड कलर नहीं है। लेकिन फिर भी भारत में इसे गैर कानूनी तरीके से दाल, हल्दी, मिठाइयों और मसालों को रंगने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए दाल लेने जाएं तो बहुत ज्यादा चमक या गहरा पीला रंग देखकर धोखा ना खाएं। नेचुरल दाल बहुत ज्यादा शाइनी नहीं होती है। बाकी दाल लाने के बाद इन तीनों से में कोई भी टेस्ट कर के जरूर देख सकते हैं, ताकि सेहत के साथ कोई समझौता ना हो।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


