पानी पीने के ये 5 नियम आपको रखेंगे हेल्दी, डॉक्टर बोलीं- 90% लोग यहीं करते हैं गलती!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है ठीक तरह से पानी पीना, ताकि हमारे शरीर को उसका फायदा मिल सके। डॉ शालिनी ने ऐसे ही 5 नियम शेयर किए हैं, जो आपको जरूर जानने चाहिए।

Water Drinking Rules For Health
पानी पीने के ये 5 नियम

हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है। ऐसे में ये कहना सही होगा कि हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत अहम है। लेकिन क्या सिर्फ इतना काफी है? इस बारे में जानी-मानी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ शालिनी सिंह सालुंके एक पोस्ट के जरिए बताती हैं कि पानी सही मात्रा में पीना जरूरी है, लेकिन उससे भी कहीं जरूरी है पानी को ठीक से पीना। 90% लोग यहीं गलती करते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि कई बार लोग 5 से 6 लीटर तक पानी पीते हैं, लेकिन वो पानी उनकी कोशिकाओं तक पहुंच नहीं पाता। यही वजह है कि पर्याप्त पानी पीने के बाद भी पानी की कमी के लक्षण जैसे थकान, कमजोरी, किडनी स्टोन वगैरह दिखाई देते हैं। ऐसे में डॉक्टर पानी पीने के ये 5 नियम अपनाने की सलाह देती हैं।

पानी पीने के ये 5 नियम आपको रखेंगे हेल्दी

नियम 1- सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीएं

डॉ शालिनी कहती हैं कि आपको सुबह उठते ही दो गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। रातभर बिना पानी के रहने की वजह से हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, ऐसे में उठते ही पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका पाचन भी बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने में भी मदद मिलती है।

नियम 2- हमेशा धीरे-धीरे पीना चाहिए पानी

डॉक्टर कहती हैं कि पानी पीते हुए कभी भी जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। पानी हमेशा आराम से घूंट भर-भर के पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पानी को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है, जिससे कोशिकाओं तक पर्याप्त हाइड्रेशन पहुंचने में मदद मिलती है।

नियम 3- हमेशा बैठकर पीना चाहिए पानी

डॉ शालिनी के मुताबिक पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए। चलते-फिरते या खड़े हो कर पानी पीने की आदत सही नहीं मानी जाती है। दरअसल जब हम बैठकर आराम से पानी पीते हैं, तो शरीर उसे बेहतर अवशोषित कर पाता है। आयुर्वेद में भी पानी को बैठकर आराम से पीने की सलाह दी गई है।

नियम 4- खाना खाने के बाद ना पीएं पानी

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत सही नहीं मानी जाती है। डॉक्टर सलाह देती हैं कि खाने के बाद कम से कम एक घंटे वेट करें और उसके बाद ही पानी पीएं। इससे पाचन प्रक्रिया सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है।

नियम 5- नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत बनाएं

डॉ शालिनी कहती हैं कि दिनभर में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। इसलिए सुबह से शाम तक हर घंटे एक गिलास पानी पीते रहने की आदत बनाएं। कई लोग तेज प्यास लगने का इंतजार करते हैं, जब तक शरीर में पानी की कमी शुरू हो सकती है। इसलिए ये नियम अपनाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थपानी पीने के ये 5 नियम आपको रखेंगे हेल्दी, 90% लोग यहीं करते हैं गलती!