Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थare sprouted onions safe to eat keep these things in mind before throwing onion away kya ankurit pyaz khana sahi h
अंकुरित प्याज सेहत के लिए वरदान या जहर? फेंकने से पहले जरूर जान लें ये बातें

अंकुरित प्याज सेहत के लिए वरदान या जहर? फेंकने से पहले जरूर जान लें ये बातें

संक्षेप:

क्या अंकुरित आलू की तरह प्याज में भी अंकुर निकलने से उनमें जहरीले तत्व (Solanine) बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो सीके बिड़ला अस्पताल की डाइटिशियन दीपाली शर्मा ने आपकी उलझन दूर कर दी है।

Jan 07, 2026 06:10 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्याज की टोकरी में लंबे समय से रखे प्याज से जब नन्हे हरे अंकुर निकलने लगते हैं तो लोग अकसर इस कशमकश में पड़ जाते हैं कि क्या इनका सेवन करें या इन्हें फेंक दें। क्या अंकुरित आलू की तरह प्याज में भी अंकुर निकलने से उनमें जहरीले तत्व (Solanine) बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो सीके बिड़ला अस्पताल की डाइटिशियन दीपाली शर्मा ने आपकी उलझन दूर कर दी है। डॉक्टर दीपाली की मानें तो अंकुरित प्याज न केवल खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि कई मायनों में यह सामान्य प्याज से अधिक पौष्टिक भी हो सकता है। लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:जल्दी कंसीव करने के लिए बेस्ट है ये टाइमिंग, डॉक्टर की इन बातों को न करें इग्नोर

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डाइटिशियन दीपाली शर्मा कहती हैं कि प्याज में से जब अंकुर निकलता है, तो इसका मतलब है कि वह अपने पोषक तत्वों से एक नया पौधा उगा रहा होता है। इस प्रकिया में प्याज आलू की तरह जहरीला नहीं हो जाता। आलू में अंकुर आने पर उसमें हानिकारक तत्व बन सकते हैं जबकि प्याज में ऐसा कुछ नहीं होता। ऐसा प्याज खाने के लिहाज से बिल्कुल सुरक्षित होता है।

स्वाद पर पड़ता है असर

प्याज में अंकुर आने से उसकी क्वालिटी और स्वाद पर असर जरूर पड़ता है। पोषक तत्व कोंपल की तरफ चले जाने से प्याज थोड़ा नरम, सिकुड़ा हुआ और खाने में कम स्वादिष्ट लग सकता है। कुछ लोगों को प्याज के स्वाद में हल्की कड़वाहट भी महसूस हो सकती है। लेकिन अगर प्याज अभी भी टाइट है और उसमें फफूंदी या सड़न नहीं है, तो हरी कोंपल निकालकर इसे खाया जा सकता है।

sprouted onion

अंकुरित प्याज का कैसे करें इस्तेमाल

प्याज की हरी कोंपल खुद भी खाने लायक होती है। इसका स्वाद हल्का प्याज जैसा ही होता है। आप इसे स्प्रिंग अनियन की तरह सलाद, सूप, सब्ज़ी, स्टर-फ्राई या गार्निश में इस्तेमाल कर सकते हैं। पोषण के लिहाज से, अंकुरित प्याज में कुछ एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में भी हो सकते हैं।

कैसे प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए

डॉक्टर दीपाली शर्मा कहती हैं कि भले ही अंकुरित प्याज खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित होता है लेकिन कुछ हालातों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

-अगर प्याज बहुत नरम हो

-प्याज छूने पर चिपचिपा लगे

-प्याज से बदबू आए

-प्याज पर फफूंदी दिखे

-जिन लोगों का पाचन संवेदनशील है, उन्हें अंकुरित प्याज खाने से गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

ये सभी लक्षण प्याज क खराब होने के संकेत हैं।

डॉक्टर की सलाह

प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, सल्फर कंपाउंड और फाइबर दिल की सेहत, इम्यूनिटी और पाचन को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से, प्याज चाहे अंकुरित हो या नहीं लेकिन सीमित मात्रा में ही खाना फायदेमंद होता है।

प्याज में अंकुर आने से कैसे रोकें

प्याज में अंकुर आने से रोकने के लिए प्याज को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें। इसके अलावा प्याज को नमी और सीधी धूप से दूर रखें। प्लास्टिक बैग में रखने से बचें, क्योंकि उसमें नमी फंसकर प्याज में अंकुर और सड़न को बढ़ती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।