Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थare onions with black spots or marks safe to eat for health know the causes and safety tips from nutritionist
क्या काले धब्बे वाला प्याज सेहत के लिए सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय और सुरक्षा के उपाय

क्या काले धब्बे वाला प्याज सेहत के लिए सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय और सुरक्षा के उपाय

संक्षेप:

Is it safe to eat onion with black marks : ज्यादातर मामलों में प्याज पर काले निशान फफूंदी लगने से बनते हैं, जो अक्सर एस्परगिलस नाइजर नाम के एक फंगस की वजह से पैदा होती है। ये फंगस गर्म और नमी वाले माहौल में पनपती है और प्याज की बाहरी परत पर काले या भूरे धब्बों के रूप में दिखती है।

Wed, 29 Oct 2025 06:11 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलाद की प्लेट सजानी हो या ग्रेवी वाली सब्जी का बढ़ाना हो जायका, प्याज के बिना दोनों ही काम अधूरे लग सकते हैं। प्याज लगभग हर भारतीय रसोई का जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन अगर उस पर काले निशान दिख जाएं तो मन में यह सवाल आना लाजमी है, कि क्या ये प्याज वाकई खाने लायक है? अगर आपके मन में भी कई बार यह सवाल आता है तो बता दें, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि वो काले दाग किस वजह से बने हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्याज पर क्यों नजर आते हैं काले निशान?

सीके बिड़ला अस्पताल की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीपाली शर्मा कहती हैं कि, ज्यादातर मामलों में प्याज पर काले निशान फफूंदी (mold) लगने से बनते हैं, जो अक्सर एस्परगिलस नाइजर (Aspergillus niger) नाम के एक फंगस की वजह से पैदा होती है। ये फंगस गर्म और नमी वाले माहौल में पनपती है और प्याज की बाहरी परत पर काले या भूरे धब्बों के रूप में दिखती है।

क्या काले धब्बों वाली प्याज खाना सुरक्षित है?

प्याज पर नजर आने वाले काले धब्बे भले ही प्याज के अंदर तक न पहुंचे हों, लेकिन ऐसे प्याज खाने के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। ये फफूंदी मायकोटॉक्सिन (mycotoxin) नाम के ज़हरीले पदार्थ बना सकती है, जो एलर्जी, सांस की दिक्कत या पेट खराब जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। भले ही आप ऊपर से खराब हिस्सा काट दें, लेकिन फफूंदी के सूक्ष्म कण प्याज के अंदर तक जा चुके हो सकते हैं।

हर काला निशान फफूंदी नहीं होता

जी हां, यह सच है कि प्या पर नजर आने वाला हर काला निशान फफूंदी नहीं होता है। कभी-कभी प्याज पर मिट्टी, धूल या राख जैसी चीजें चिपकने से भी प्याज पर काले दाग नजर आने लगते हैं। अगर ऐसे दाग आसानी से पोंछे या धोए जा सकें, प्याज भीतर से सख्त हो, उसमें कोई बदबू या चिपचिपापन न हो, तो उसे धोकर, छीलकर और पकाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्याज को कैसे करें स्टोर

प्याज पर फफूंदी न लगे, इसके लिए उसे हमेशा ठंडी, सूखी,सीधी धूप से दूर और हवादार जगह पर रखें। प्याज को कभी भी प्लास्टिक के बैग में न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से प्याज में मौजूद नमी भीतर ही फंस जाती है और प्याज जल्दी खराब होने लगता है।

सलाह

अगर प्याज पर लगे काले निशान फफूंदी जैसे दिखें, या प्याज नरम, गीला या बदबूदार महसूस हो रहा हो, तो उसे फेंक देना ही बेहतर उपाय है। लेकिन अगर निशान सिर्फ मिट्टी या धूल के हैं और प्याज भीतर से ठीक है, तो उसे साफ करके आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। आखिरकार, सेहत एक प्याज से ज्यादा कीमती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।