Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थApply ghee on these 4 parts of the body daily for overall good health
शरीर के इन 4 हिस्सों पर रोजाना लगाएं घी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

शरीर के इन 4 हिस्सों पर रोजाना लगाएं घी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

संक्षेप:

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के कुछ विशेष हिस्सों पर घी लगाने से न केवल त्वचा स्वस्थ रहती है बल्कि पाचन, नींद और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है।

Nov 11, 2025 02:39 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय घरों में घी को सिर्फ स्वाद का प्रतीक नहीं बल्कि स्वास्थ्य का खजाना भी माना जाता है। आयुर्वेद में घी को ‘अमृत तुल्य’ बताया गया है क्योंकि इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करते हैं। घी में विटामिन A, D, E, K, एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को पोषण देकर अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घी लगाने का उपयोग केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक थेरेपी भी है। शरीर के कुछ विशेष बिंदुओं जैसे नाभि, तलवे, नाक और होंठ पर घी लगाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है, नींद में सुधार लाता है, पाचन को मजबूत करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। आधुनिक जीवनशैली में जहां प्रदूषण, तनाव और अनियमित खानपान आम हो गया है, वहां यह सरल घरेलू उपाय शरीर को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रखने का अद्भुत तरीका बन जाता है।

1. नाभि (Nabhi) पर लगाएं घी

रात में सोने से पहले नाभि में कुछ बूंदें गर्म घी की डालें। यह शरीर के नमी संतुलन को बनाए रखता है, पाचन में सुधार करता है और त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।

2. पैरों के तलवों पर लगाएं घी

पैरों के तलवों पर हल्के हाथों से घी की मालिश करने से नसों को आराम मिलता है, रक्त संचार सुधरता है और नींद गहरी आती है। यह थकान और तनाव दूर करने का प्राकृतिक उपाय है।

ये भी पढ़ें:महिलाओं को चाहिए पुरुषों से अधिक आराम और नींद? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. होंठों पर लगाएं घी

फटे या रूखे होंठों पर घी लगाने से तुरंत नमी मिलती है। यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और होंठों को मुलायम व गुलाबी बनाता है।

4. नाक के अंदर लगाएं घी (नस्य कर्म)

सुबह खाली पेट नाक के अंदर शुद्ध घी की दो बूंदें डालने से नाक की नमी बनी रहती है, सर्दी-जुकाम से बचाव होता है और सांस लेने में आसानी होती है।

हेल्थ टिप- घी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर की देखभाल का प्राकृतिक उपाय भी है। नाभि, तलवों, होंठों और नाक में नियमित रूप से घी लगाने से त्वचा निखरती है, नींद सुधरती है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह छोटा-सा आयुर्वेदिक उपाय रोजमर्रा की थकान और तनाव को दूर रखता है। आप भी जरूर फॉलो कर सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।