Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थamazing health Benefits of eating soaked sprouted moong for womens Nutritionist heena reveals right way to eat
35+ महिलाओं को रोज खानी चाहिए भीगी हुई मूंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कितना मिलेगा प्रोटीन और क्या हैं फायदे

35+ महिलाओं को रोज खानी चाहिए भीगी हुई मूंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कितना मिलेगा प्रोटीन और क्या हैं फायदे

संक्षेप:

भीगी हुई मूंग कई लोग सुबह के नाश्ते से पहले खा लेते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो महिला-पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट हिना ने महिलाओं के लिए भीगी हुई मूंग खाने के फायदे गिनाए हैं।

Jan 12, 2026 09:54 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर को आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम हर न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। लेकिन औरतें खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती या फिर सही मात्रा में डायट नहीं ले पाती हैं। अगर आप वेज खाती हैं, तो प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है भीगी हुई हरी मूंग। न्यूट्रिशनिस्ट हिना त्रिवेदी ने भीगी हुई हरी मूंग खाने के कई फायदे और इसमें कितने ग्राम प्रोटीन आपके शरीर को मिलेगा, सब डिटेल में बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भीगी हुई मूंग

हिना त्रिवेदी का कहना है कि मूंग दाल स्प्राउट्स एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डायट मानी जाती है। वेज खाने वाले लोगों के लिए ये सबसे अच्छा प्रोटीन का सोर्स है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फोलेट, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, नियासिन और थायमिन जैसे कई जरूरी तत्व होते हैं। अगर इसे 30 प्लस महिलाएं खाती हैं, तो उनके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और प्रोटीन की कमी भी नहीं होगी।

कितना होता है प्रोटीन

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना सुबह 100 ग्राम भीगी हुई मूंग खाते हैं, तो आपको उससे 32 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा। 32 ग्राम प्रोटीन एक दिन के हिसाब से शरीर के लिए काफी अच्छा और फायदेमंद है। इतना प्रोटीन लेने पर आप पूरे दिन एक्टिव रह सकते हैं।

क्या-क्या फायदे हैं

पाचन तंत्र- भीगी हुई मूंग खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। गट हेल्थ के लिए ये स्प्राउट्स जरूर खाने चाहिए। इससे न सिर्फ कब्ज, एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि ये पेट को ठंडक भी पहुंचाती है।

वेट लॉस- डिलीवरी के बाद जो महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं, उन्हें भी भीगी हुई मूंग खानी चाहिए। इससे वजन कम होता है और इसमें फायबर की मात्रा काफी ज्यादा और कैलोरी कम होती है। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा।

इम्यूनिटी के लिए- भीगी हुई मूंग आप इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए भी खा सकते हैं। इसमें कई विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

त्वचा और बाल- आपकी त्वचा ढीली, झुर्रियों से भरी या फिर खराब दिख रही है, तो भी भीगी हुई मूंग खाएं। भीगी हुई मूंग में ऐसे तत्व होते हैं, तो स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है।

हड्डियों के लिए- कैल्शियम से भरपूर हरी मूंग को खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत हो जाती है। सर्दी के मौसम में हड्डियों में दर्द, चिटकना, सूजन जैसी समस्या से आप राहत पा सकती हैं।

कैसे खाएं

रातभर के लिए मूंग को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे साफ पानी से धोकर अलग करें और इसमें नींबू का रस डालकर या ऐसे ही खाएं। आप इसमें टमाटर, भीगा चना, नमक मिलाकर भी खा सकती हैं। ज्यादा मात्रा में खाने से बचें और किसी तरह की एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

ये भी पढ़ें:कैसे खिसक जाती है नाभि, किस जगह पर होता है दर्द? यहां जानें सबकुछ
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।