
चकोतरा: फल एक, फायदे अनेक! नेचुरल तरीके से रखें शरीर को हेल्दी
संक्षेप: विटामिन C से भरपूर चकोतरा, एक सिट्रस फल है जो सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसे सेहत का सुपरफ्रूट भी कह सकते हैं।
चकोतरा जिसे Grapefruit या Pomelo भी कहते हैं, एक खट्टा-मीठा फल है जो सिट्रस फैमिली का हिस्सा है। इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और त्वचा भी हेल्दी रहती है। चकोतरा ना केवल एक स्वादिष्ट फल है बल्कि डिटॉक्सिफिकेशन और वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर आप अपने डाइट में कोई नेचुरल और हेल्दी फ्रूट शामिल करना चाहते हैं तो चकोतरा एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। यहां जानें इससे जुड़े प्रमुख स्वास्थ्य लाभ-

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है: चकोतरा में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
वजन घटाने में सहायक: यह फल लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। चकोतरा का जूस वेट लॉस डाइट में काफी लोकप्रिय भी है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा से फ्री रैडिकल्स को हटाकर स्किन को यंग और हेल्दी बनाते हैं। इसके अलावा यह नैचुरल कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है: चकोतरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
डिटॉक्सिफिकेशन में कारगर: इसका जूस शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है। इससे लिवर और किडनी हेल्दी रहते हैं और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।
हाइड्रेशन: चकोतरा में लगभग 90% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और थकान को कम करता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




