सर्दियों में डायबिटीज कंट्रोल रखना क्यों होता है मुश्किल? डॉक्टर ने बताएं 6 बड़े कारण

Jan 16, 2026 10:07 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बहुत से डायबिटीज और प्री-डायबिटीज मरीज ठंड बढ़ने पर यह महसूस करते हैं कि उनकी ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे 6 बड़ी वजहें छिपी हुई होती हैं।

सर्दियों में डायबिटीज कंट्रोल रखना क्यों होता है मुश्किल? डॉक्टर ने बताएं 6 बड़े कारण

सर्दियों का मौसम तपती गर्मी और उमस से तो राहत देता है लेकिन कई बार सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। बहुत से डायबिटीज और प्री-डायबिटीज मरीज ठंड बढ़ने पर यह महसूस करते हैं कि उनकी ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे 6 बड़ी वजहें छिपी हुई होती हैं। जिसके बारे में सीके बिरला अस्पताल की आंतरिक चिकित्सक डॉ. मनीषा अरोरा ने इस लेख में जानकारी दी है।

सर्दियों में इन 6 कारणों की वजह से ब्लड शुगर कंट्रोल रखना होता है मुश्किल

वर्कआउट की कमी- ठंड के मौसम में लोग बाहर निकलना और एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं। उनका ज्यादातर समय बैठकर या घर के अंदर ही बीतता है। कम चलने-फिरने से शरीर की इंसुलिन को इस्तेमाल करने की क्षमता घट जाती है। जिसका सीधा असर ब्लड शुगर बढ़ने के रूप में दिखता है।

खाने-पीने की आदतों में बदलाव- सर्दियों में लोग ज्यादातर गरमागरम, तला-भुना और कार्बोहाइड्रेट रिच फूड खाना पसंद करते हैं। इस समय चाय, कॉफी, हॉट चॉकलेट जैसी मीठी ड्रिंक्स का सेवन बढ़ जाता है। त्योहारों के कारण ओवरईटिंग और गलत टाइम पर खाना आम हो जाता है। इस तरह के खाने के बाद शुगर अचानक बढ़ जाती है।

हार्मोनल बदलाव- ठंड में शरीर ज्यादा स्ट्रेस हार्मोन (जैसे कोर्टिसोल) रिलीज करता है। ये हार्मोन इंसुलिन को ठीक से काम नहीं करने देते हैं। इसके अलावा धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन D की कमी भी हो सकती है। बता दें,विटामिन डी की कमी ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) को नियंत्रित करना मुश्किल बना देती है।

सर्दियों की बीमारियां- सर्दी, खांसी, फ्लू और इंफेक्शन की समस्या इस मौसम में लोगों को ज्यादा परेशान करती हैं। आपको शायद ही पता हो कि बीमारी के दौरान शरीर ऐसे हार्मोन बनाता है जो शुगर लेवल बढ़ा देते हैं। हल्की सी बीमारी भी ब्लड शुगर को ऊपर-नीचे कर सकती है।

पानी कम पीना- ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग पानी कम पीते हैं। जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। डिहाइड्रेशन से ब्लड शुगर लेवल और बढ़ सकता है।

नींद की समस्या- ठंड में नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। खराब या कम नींद से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। जिसका असर शुगर कंट्रोल पर भी पड़ता है।

क्या करें ताकि सर्दियों में शुगर कंट्रोल में रहे?

-घर के अंदर भी रोज़ हल्की एक्सरसाइज़ करें

-संतुलित और सही समय पर खाना खाएं

-पानी पीते रहें, प्यास का इंतजार न करें

-ब्लड शुगर की नियमित जांच करें

-पूरी और अच्छी नींद लें

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।