लिवर की सेहत चाहते हैं दुरुस्त? आज से ही खाएं ये 3 सब्जियां, AIIMS के डॉक्टर ने गिनाए जबरदस्त फायदे

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

फैटी लिवर की समस्या आजकल आम हो चुकी है और इसलिए डॉक्टर्स लिवर को हेल्दी रखने के लिए सही फल-सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। एम्स ट्रेंड डॉक्टर का कहना है कि कुछ सब्जियों को खाने से आपका लिवर हेल्दी रह सकता है, वह खुद भी इन्हें खाते हैं। 

लिवर की सेहत चाहते हैं दुरुस्त? आज से ही खाएं ये 3 सब्जियां, AIIMS के डॉक्टर ने गिनाए जबरदस्त फायदे

लिवर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डॉक्टर अक्सर कम तेल-मसाले और शराब से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। आजकल बढ़ते फैटी लिवर के मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स डाइट में ऐसी चीजें शामिल करने पर जोर देते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने और उसकी एनर्जी को बढ़ाने में मदद करें।

AIIMS के ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने 3 ऐसी खास सब्जियों के बारे में बताया है, जो लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। खास बात यह है कि वे खुद भी इन सब्जियों को हफ्ते में 2-3 बार अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चलिए आपको इन 3 सब्जियों के बारे में बताते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप खा सकते हैं।

कौन सी हैं ये 3 सब्जियां-

vegetables

1- चुकंदर

डॉक्टर सेठी का कहना है कि चुकंदर खाना आपकी सेहत और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर में आयरन, फोलेट, फाइबर और नाइट्रेट्स का अच्छा स्रोत होता है, जो स्ट्रेस को कम करता है। इससे लिवर की सेहत बेहतर होती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस लेने से लिवर पर भी बुरा असर होता है। ये लिवर को डिटॉक्स करता है और पाचन को भी सुधारता है। चुकंदर को आप कच्चा खा सकते हैं या फिर इसका जूस पिएं।

2- ब्रोकली

broccoli

लिवर के लिए ब्रोकली भी काफी पौष्टिक सब्जियों में से एक है। ब्रोकली विटामिन C, K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। ब्रोकली में मौजूद क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा हानिकारक विषैले पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे लिवर सेल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप ब्रोकली नहीं खा पाते हैं, तो पत्ता गोभी या फिर फूल गोभी खाएं। ये सब्जियां भी लिवर के लिए अच्छी होती हैं।

3- करेला

ज्यादातर लोगों को करेला खाना पसंद नहीं होता है लेकिन ये कड़वी सब्जी लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करेला में विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन ए (Vitamin A), फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं और इंसुलिन को कंट्रोल में रखते हैं। इंसुलिन कंट्रोल में रहेगा, तो आपको फैटी लिवर की समस्या नहीं होगी। करेला लिवर के एंजाइमों के लेवल को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में हेल्प करता है।

कैसे खाएं- इन सब्जियों को आप पकाकर अच्छे से खा सकते हैं और चुकंदर का जूस पी सकते हैं। हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही खाएं, ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको कोई अन्य स्वास्थ्य या लिवर से जुड़ी समस्या हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।