Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थAIIMS Gastroenterologist Explains What Happens to Your Body When You Quit Sugar for 14 Days
सिर्फ 14 दिनों तक चीनी छोड़ने से क्या होगा? एम्स के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे!

सिर्फ 14 दिनों तक चीनी छोड़ने से क्या होगा? एम्स के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे!

संक्षेप:

डॉ सौरभ सेठी एक पोस्ट बताते हैं कि शुगर सिर्फ कैलोरी ही नहीं बढ़ाती, बल्कि आपकी भूख, क्रेविंग, इंसुलिन और लिवर फैट पर भी इसका असर देखने को मिलता है। यही वजह है कि वो अक्सर शुगर अवॉइड करने की सलाह देते हैं।

Jan 01, 2026 12:10 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल नो शुगर ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक आपको अपनी डाइट से चीनी एकदम बाहर कर देनी होती है। दरअसल शुगर में सिर्फ कैलोरी होती हैं, बाकी कोई भी पोषक तत्व आपके शरीर को नहीं मिलते। इसलिए शुगर खाने के कोई फायदे नहीं हैं, उल्टा सेहत को नुकसान ही होता है। जाने-माने गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि शुगर सिर्फ फालतू की कैलोरी ही नहीं बढ़ाती, बल्कि आपकी भूख, क्रेविंग, इंसुलिन और लिवर फैट पर भी धीरे-धीरे इसका असर देखने को मिलता है। डॉक्टर कहते हैं कि यही वजह है कि वो अक्सर मरीजों को 14 दिनों तक शुगर अवॉइड करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इससे बॉडी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चीनी छोड़ने पर दिखते हैं ये शुरुआती लक्षण

इतने सालों तक जब आप चीनी खाने के बाद अचानक से ब्रेक लेते हैं, तो बॉडी में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। शुरू में बॉडी खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती है, इसलिए क्रेविंग्स काफी बढ़ जाती हैं। सिरदर्द और थकान भी महसूस होती है, चिड़चिड़ापन लगता है और कभी-कभार ब्रेन फॉग जैसी स्थिति भी देखने को मिलती है। ये सब कुछ सामान्य और पॉजिटिव है।

धीरे-धीरे एडजस्ट होने लगती है बॉडी

धीरे-धीरे आपकी बॉडी खुद को एडजस्ट करना शुरू कर देती है। फिर क्रेविंग्स कम होने लगती हैं, एनर्जी लेवल स्टेबल रहता है, ब्लोटिंग कम होने लगती है और दोपहर में होने वाला एनर्जी क्रैश भी कम हो जाता है। धीरे-धीरे आपका इंसुलिन रिस्पॉन्स भी इंप्रूव होने लगता है।

दूसरे हफ्ते तक दिखने लगते हैं ये बदलाव

डॉ सौरभ सेठी कहते हैं कि चीनी छोड़ने के दूसरे हफ्ते में ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलना शुरू हो जाते हैं। कई लोगों का बेली फैट कम हो जाता है और स्टमक फ्लैट लगने लगता है। नींद पहले से बेहतर आनी शुरू हो जाती है, भूख का पैटर्न सुधर जाता है और बार-बार खाने का मन नहीं करता। इसके अलावा फास्टिंग ग्लूकोज लेवल भी इंप्रूव होता है। कई लोगों में हो सकता है कि वजन कम ना हो, लेकिन आपके मेटाबॉलिज्म में काफी बदलाव हो रहे होते हैं।

14 दिन शुगर छोड़ना इन चीजों में मदद करता है

अगर आप 14 दिनों तक शुगर से परहेज करते हैं, तो आपका इंसुलिन स्पाइक कम हो जाता है। लिवर पर पड़ रहा शुगर का लोड भी कम होता है और बॉडी में वाटर रिटेंशन भी कम होती है। चीनी छोड़ने से आपकी टेस्ट बड्स भी रीसेट होने लगती हैं, जिससे ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग आपको नहीं होती। विसरल फैट भी कम होने लगता है। डॉक्टर कहते हैं ये कोई वेट लॉस हाइप नहीं है, बल्कि आपके मेटाबॉलिक रीसेट का सिग्नल है।

इन चीजों में छिपी होती है चीनी

शुगर से परहेज करने के बाद भी हम शुगर खा रहे होते हैं क्योंकि ये कई चीजों में छिपी हुई होती है। जैसे- जूस, ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड योगर्ट, सीरियल्स, बार, सॉस और ड्रेसिंग, बेक्ड फूड्स, स्वीट अल्कोहल आदि। डॉक्टर कहते हैं कि कई बार लेबल भ्रामक हो सकते हैं। कोई फूड हेल्दी है, तो इसका मतलब ये नहीं कि उसमें शुगर नहीं है। इसलिए पहले चेक करें, फिर कंज्यूम करें।

इन लोगों के लिए फायदेमंद है चीनी छोड़ना

डॉ सौरभ सेठी कहते हैं कि अगर आपको बार-बार खाने की क्रेविंग होती रहती है, ब्लोटिंग की समस्या है, फैटी लिवर से आप डील कर रहे हैं, तो चीनी छोड़ना आपके लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इंसुलिन रेजिस्टेंस, लो एनर्जी या खराब नींद से अगर आप डील कर रहे हैं, तो ये 14 दिनों का चैलेंज आपको एक बार जरूर ले कर देखना चाहिए। इस छोटी सी आदत से आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:सुबह के नाश्ते में 90% भारतीय करते हैं ये 5 गलतियां, तभी बढ़ रहे शुगर-मोटापा
ये भी पढ़ें:शुगर और मोटापे के डर से नहीं खाते हैं चावल? न्यूट्रीशनिस्ट से जान लें सही तरीका

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।