Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थaiims doctor suggests 3 blood tests which can prove life saving
AIIMS ट्रेन्ड डॉक्टर ने बताए 3 सस्ते ब्लड टेस्ट जो बचा सकते हैं आपकी जान

AIIMS ट्रेन्ड डॉक्टर ने बताए 3 सस्ते ब्लड टेस्ट जो बचा सकते हैं आपकी जान

संक्षेप:

ब्लड टेस्ट अगर आपके हेल्थ रूटीन में शामिल है तो अच्छी बात है। अगर नहीं तो डॉक्टर ने 3 ऐसे ब्लड टेस्ट बताए हैं जो आपको गंभीर बीमारियां होने से बचा सकते हैं। यहां जान लें कि वो कौन से टेस्ट हैं।

Sat, 25 Oct 2025 12:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेल्दी लाइफ जीने के लिए डॉक्टर्स अक्सर स्क्रीनिंग करवाने की सलाह देते हैं। कौन सा टेस्ट करवाएं, कौन सा नहीं इसको लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहता है। हार्वर्ड और एम्स से ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर सौरभ सेठी ने 3 अफोर्डेबल ब्लड टेस्ट बताए हैं जिनको करवाकर आप अपने हेल्थ रिस्क को काफी पहले पता कर सकते हैं। इन्हें मैनेज करके लंबी हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताए ये 3 टेस्ट

भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां लोगों के जीवन के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। ऐसे में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। डाक्टर सौरभ सेठी जो कि एमडी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने बताया कि आपको कौन से ब्लड टेस्ट करवाते रहने चाहिए। इनमें पहला टेस्ट है लिपिड प्रोफाइल टेस्ट। दूसरा ब्ल़ड शुगर और तीसरा बोन डेंसिटी टेस्ट।

लिपिड प्रोफाइल

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से आपके कोलेस्ट्रॉल का पता चलता है। हाई LDL कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स का बढ़ना दिल की बीमारी के खतरे का शुरुआती संकेत हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का ज्यादातर कोई लक्षण नहीं होता। इसलिए टेस्ट करवाकर इसे मैनेज करने की कोशिश करें।

देखें क्या बोले डॉक्टर

ब्लड शुगर टेस्ट

अगर आपकी ब्लड शुगर ज्यादा है तो यह चुपचाप आपके दिल, किडनी और दिमाग को नुकसान पहुंचाती है। दुनियाभर में डायबिटीज के केसेज बढ़ते जा रहे हैं। कई लोगों को इस बारे में पता तक नहीं होता। जब तक पता चलता है देर हो जाती है। इसलिए यह टेस्ट 3 से 6 महीने के अंतर पर करवाते रहें।

ये भी पढ़ें:त्योहारों में डायबिटीज कंट्रोल में रखनी है तो जान लें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

बोन डेंसिटी टेस्ट

40 साल के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अपना बोन डेंसिटी टेस्ट करवा लें। अगर आपकी बोन डेंसिटी कम है तो जरा सा गिरने पर भी आपको फ्रैक्चर हो सकता है। 50 से ऊपर महिलाओं और पुरुषों में ओस्टियोपोरोसिस से जुड़ा फ्रैक्चर कॉमन होता है। डॉक्टर सेठी ने सलाह दी कि इलाज करवाने से बेहतर है बचाव करके रखें।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।