दोपहर में हल्की झपकी भी ली तो होने लगता है सिरदर्द? ये हो सकते हैं कारण

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काफी सारे लोगों को दोपहर में सोकर उठने के बाद सिर में दर्द, तनाव, मूड खराब और शरीर में भारीपन की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से वो चाहकर भी झपकी नहीं ले पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके कारण जान लें और इससे दूर रहने के उपाय भी।

afternoon nap cause headache
झपकी लेने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है

सुबह से उठकर ढेर सारे कामों को करने के बाद जब कभी आप दोपहर में एक नैप लेती हैं यानि झपकी लेती हैं तो सोकर उठने के बाद रिफ्रेश महसूस करने की बजाय सिर भारी हो जाता है। सिर में दर्द महसूस होने लगता है और आपकी पूरी बॉडी भी हैवी फील होती है। यहां तक कि पूरा मूड खराब सा हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप अकेली नहीं, काफी सारे लोग इस समस्या से जूझते हैं। लेकिन अच्छी बात ये हैं कि अगर बॉडी के इस इशारे को समझ लिया जाए तो दोपहर में होने वाले इस सिर दर्द और समस्या को दूर किया जा सकता है।

झपकी के बाद होने वाले सिर दर्द और भारीपन के ये कारण जिम्मेदार होते हैं

डॉक्टर के मुताबिक अगर दिन की झपकी लेने के बाद सिर में दर्द, भारीपन और मूड खराब रहता है तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं-

  • जब 30 से 40 मिनट से ज्यादा की लंबी झपकी ली जाती है तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है, और गहरी नींद से जागने पर अक्सर सुस्ती और सिरदर्द होता है, जिसे कभी-कभी स्लीप इनर्शिया भी कहा जाता है।
  • झपकी लेने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, खासकर अगर झपकी खाने के बाद या बिना खाए लंबे गैप के बाद ली जाए, जिससे जागने पर सिरदर्द होता है।
  • झपकी लेने के बाद दिन में डिहाइड्रेशन ज़्यादा महसूस हो सकता है, क्योंकि शरीर को आराम करते समय भी फ्लूइड की जरूरत बनी रहती है।
  • अगर आपने गलत पोजिशन में झपकी ली है तो इससे गर्दन और कंधों में टेंशन हो सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।
  • दिन में बहुत देर से झपकी लेने से बॉडी क्लॉक खराब हो सकती है, जिससे नींद की क्वालिटी पर असर पड़ता है और कभी-कभी बिगड़े हुए सर्कैडियन रिदम से जुड़े सिरदर्द भी हो सकते हैं।
  • कुछ लोगों को झपकी लेने से दिमाग के ब्लड वेसल की एक्टिविटी में बदलाव हो जाता है और माइग्रेन पैटर्न जैसा सिर दर्द होने लगता है।

आखिर कैसे दूर करें ये सिरदर्द

दोपहर की झपकी के बाद अगर सिर में दर्द हो हा है तो इसे इस तरह से ठीक किया जा सकता है।

  • अगर दोपहर की झपकी के बाद सिर दर्द होता है तो हमेशा छोटी नैप लें, मात्र 15 से 20 मिनट ही सोएं। शरीर को गहरी नींद लेने से रोकें।
  • अगर आराम करना है तो दोपहर के शुरुआती समय जैसे 12 बजे के आसपास सोएं ना कि 3-4 के बीच। इससे रात की नींद डिस्टर्ब नहीं होगी।
  • खुद को दिनभर हाइड्रेटेड रखें।
  • थोड़ी देर सोना है फिर भी कंफर्टेबल जगह पर सिर और गर्दन को सही पोजीशन में रखकर ही सोएं।
  • खाना खाने के फौरन बाद सोने से बचें, ब्लड शुगर लेवल प्रभावित नहीं होगा और भारीपन से बची रहेंगी।
  • हर दिन एक टाइम पर झपकी लें और शरीर का शेड्यूल बना लें। जिससे बॉडी को रेस्ट करने का टाइम बता हो और वो डिस्टर्ब ना हो।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थदोपहर में हल्की झपकी भी ली तो होने लगता है सिरदर्द? ये हो सकते हैं कारण