दो बार कैंसर, दोनों किडनी फेल और शुगर; कैसे फिट हैं 80 साल की हो रहीं अरुणा ईरानी? जानें हेल्थ सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शरीर को इतना मजबूत बनाएं कि बीमारियां आएं भी तो आपका कुछ न बिगाड़ पाएं। कुछ ऐसा ही अरुणा ईरानी ने किया। उनको गंभीर बीमारियां हो चुकी हैं फिर भी वह एकदम फिट दिखती हैं। यहां जानें उनकी सेहत का राज।

दो बार कैंसर, दोनों किडनी फेल और शुगर; कैसे फिट हैं 80 साल की हो रहीं अरुणा ईरानी? जानें हेल्थ सीक्रेट

एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। दोनों किडनीज फेल हो चुकी हैं। इसके बाद भी वह फिट हैं। अरुणा की उम्र 80 साल की होने वाली है और देखने में उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अरुणा ईरानी की लाइफस्टाइल में कुछ ऐसी चीजें शामिल हैं जो लंबी उम्र के लिए बेहद जरूरी हैं। यहां जानें उनका रूटीन।

नहीं करवाया था कीमो

अरुणा ईरानी ने लहरें रेट्रो से बातचीत में बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। पहली बार तो उन्होंने लंप फील होने पर गांठ निकलवा दी और कीमो थेरपी नहीं करवाई थी। फिर दोबारा कोविड के वक्त उन्हें फिर से कैंसर हुआ और उन्होंने रेडियशन लिया। अब वह ठीक हैं। अरुणा ईरानी ने कहा कि वह किसी बीमारी से डरती नहीं हैं। कुछ पता चला तो इलाज करवाया और ठीक हो गईं।

किडनी फेल पर फिट

इतना ही नहीं अरुणा ने बताया कि एक बार फिर वह बहुत बीमार हुईं। हॉस्पिटल पहुंचीं तो डॉक्टर ने कहा कि दोनों किडनी बंद हो चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने कोई प्रोसीजर (ट्रांसप्लांट वगैरह) नहीं करवाया। डायलिसिस भी नहीं करवाना पड़ा, वह ठीक हो गईं और आज तक कोई दिक्कत नहीं हैं। अरुणा ईरानी ने बताया कि उन्हें वंशानुगत डायबिटीज है। परिवार में सबको जल्दी हुआ लेकिन उन्हें 60 साल की उम्र में यह बीमारी हुई थी।

टहलना है सबसे जरूरी

अरुणा ईरानी एक पुराने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि रोजाना सुबह वह एक घंटा टहलती जरूर हैं। वह कहीं भी हों पर अपनी वॉक के साथ कोई समझौता नहीं करतीं। वह योगा, मेडिटेशन (ध्यान) और प्राणायाम जरूर करती हैं।

नहीं खाती हैं रात का खाना

खाने के बारे में अरुणा ईरानी ने बताया था कि वह दिन के समय ठीक से खाना खाती हैं। उनके खाना बैलेंस होता है, जिसमें हरा सलाद जरूर होता है। वह एक बार में ज्यादा न खाकर कुछ-कुछ समय के बाद खाती हैं। लंच अच्छी तरह करती हैं लेकिन डिनर नहीं करतीं। वह दिन में फ्रूट्स और नट्स भी लेती हैं।

लौकी का जूस

अरुणा ईरानी ने बताया था कि वह शाम के वक्त लौकी का जूस, सेब, छाछ या दूध ले लेती हैं। महीने में दो बार ही पूरा डिनर करती हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।