Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थA banana a day keeps your doctor away and gut happy Fortis doctor says
गट हेल्थ से लेकर बीपी तक, रोज एक केला क्यों है जरूरी? फोर्टिस डॉक्टर से जानें

गट हेल्थ से लेकर बीपी तक, रोज एक केला क्यों है जरूरी? फोर्टिस डॉक्टर से जानें

संक्षेप:

“An apple a day” की जगह अगर केला खाया जाए, तो भी सेहत को उतना ही फायदा मिल सकता है। फोर्टिस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट बता रहे हैं कि रोज केला खाने से गट हेल्थ और ब्लड प्रेशर कैसे बेहतर होता है।

Feb 10, 2026 05:53 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हम में से ज्यादातर लोग “An apple a day keeps the doctor away” वाली कहावत से परिचित हैं। लेकिन फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज (दिल्ली) के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, सेब की जगह अगर केला खाया जाए, तो यह कहावत उतनी ही सही साबित हो सकती है। दरअसल, केला गट हेल्थ के लिए सबसे आसान, सुरक्षित और फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केला एक ट्रॉपिकल फल है और इसे खाना बेहद आसान होता है। इसकी मोटी छिलके वाली त्वचा फल को सुरक्षित रखती है और इसे बिना किसी झंझट के कहीं भी खाया जा सकता है। यही वजह है कि केला बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए एक परफेक्ट स्नैक माना जाता है।

पोषण से भरपूर फल है केला

हेल्थलाइन के अनुसार, 118 ग्राम वजन वाले एक मीडियम साइज केले में लगभग 105 कैलोरी, पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और बेहद कम फैट होता है। इसके अलावा केला पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

गट हेल्थ के लिए क्यों है फायदेमंद?

डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, केला गट के लिए सबसे फ्रेंडली फूड्स में से एक है। इसमें मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। ये बैक्टीरिया फाइबर को फर्मेंट करके ब्यूटिरेट जैसे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनाते हैं जो आंतों की मरम्मत करने, सूजन कम करने और लंबे समय तक गट हेल्थ सुधारने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन क्यों? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कारण

डॉक्टर यह भी बताते हैं कि कच्चे केले में एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि केला पेट की अंदरूनी परत को सुरक्षा देता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाव करता है।

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल में

  • केला सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, केले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।

ये भी पढ़ें:नींद में झटके महसूस होना क्या किसी बीमारी का संकेत है? डॉक्टर से लें पूरी जानकार
  • वेट मैनेजमेंट: डॉ. वात्स्य के अनुसार, अगर लोग तले-भुने स्नैक्स की जगह केला खाना शुरू करें, तो इससे ना सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है बल्कि गट और दिल दोनों स्वस्थ रहते हैं।

रोजाना केला डाइट में कैसे शामिल करें ?

ये भी पढ़ें:अमरूद खाने के ढेर सारे फायदे चाहिए तो जान लें खाने का सही तरीका

रोज सुबह नाश्ते में या दोपहर के बीच एक केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह एक आसान आदत है, जो लंबे समय में शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।