मयूर विहार में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, बच्चों में कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है?

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली के मयूर विहार में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। जानिए बच्चों में कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है, इसके संकेत क्या हैं और ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए।

Mayur Vihar Case Why Can Sudden Cardiac Arrest Happen in Children?
क्या बच्चों को भी अचानक आ सकता है कार्डियक अरेस्ट?

बच्चे खेलते-कूदते रहें, स्कूल जाएं और दोस्तों के साथ मस्ती करें, यही हर माता-पिता की चाहत होती है। लेकिन सोचिए, खेलकर क्लास में लौटा बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर जाए और फिर उठ ही न पाए, तो परिवार पर क्या बीतेगी। दिल्ली के मयूर विहार में ऐसा ही एक दुखद मामला सामने आया है। यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वह स्पोर्ट्स पीरियड के बाद क्लास में आई और कुछ ही देर में मुंह के बल गिर पड़ी। इस घटना के बाद बच्चों में अचानक होने वाली दिल से जुड़ी परेशानियों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के मयूर विहार के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची स्पोर्ट्स पीरियड के बाद क्लास में लौटी थी। बताया जा रहा है कि क्लास में आते ही वह अचानक जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। टीचर ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को होश नहीं आया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल बच्ची की मौत की असली वजह सामने आना बाकी है।

क्या होता है अचानक कार्डियक अरेस्ट?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल अचानक सही तरीके से खून पंप करना बंद कर देता है। इससे शरीर और दिमाग तक खून और ऑक्सीजन पहुंचना रुक जाता है। ऐसे में व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर सकता है। वह आसपास के लोगों की आवाज पर कोई जवाब नहीं देता और उसकी सांस भी बंद हो सकती है या वह सिर्फ हांफता हुआ नजर आता है।

इस स्थिति में हर मिनट बहुत कीमती होता है। अगर तुरंत मदद न मिले, तो दिमाग और शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसे समय में तुरंत मेडिकल मदद बुलाना और सीपीआर शुरू करना जरूरी है।

बच्चों में अचानक कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है?

CDC के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट सिर्फ बुजुर्गों या पहले से दिल की बीमारी वाले लोगों को ही नहीं होता। बच्चों में भी कुछ वजहों से ऐसा हो सकता है।

  1. दिल की मसल्स से जुड़ी परेशानी: कुछ बच्चों में दिल की मसल्स सामान्य से मोटी, सख्त या कमजोर हो सकती हैं। इसे कार्डियोमायोपैथी कहते हैं। कई बार शुरुआत में इसके कोई साफ लक्षण भी नजर नहीं आते।
  2. जन्म से दिल में परेशानी: कुछ बच्चों के दिल में जन्म से ही बनावट या काम करने से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
  3. दिल में इंफेक्शन: कुछ तरह के इंफेक्शन दिल की मसल्स को प्रभावित करते हैं। इससे दिल के काम करने का तरीका बिगड़ सकता है।
  4. चोट लगना: खेलते समय या किसी हादसे में छाती पर तेज चोट लगने से भी दिल की धड़कन पर असर पड़ सकता है।

कार्डियक अरेस्ट आने पर कैसे पहचानें?

CDC के अनुसार, बच्चों में कार्डियक अरेस्ट के संकेत बड़ों जैसे ही हो सकते हैं। अगर कोई बच्चा अचानक गिर जाए, तो इन बातों पर ध्यान दें:

  • बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर जाए।
  • आवाज देने या हल्के से हिलाने पर भी जवाब न दे।
  • सांस बिल्कुल न आ रही हो या सिर्फ हांफ रहा हो।
  • बच्चा सामान्य तरीके से सांस न ले रहा हो।

ऐसी स्थिति में नाड़ी ढूंढने में समय बर्बाद न करें। अगर बच्चा बेहोश है और सामान्य तरीके से सांस नहीं ले रहा, तो तुरंत मदद बुलाएं।

ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए?

  1. तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें: सबसे पहले मेडिकल इमरजेंसी की मदद मांगें।
  2. सीपीआर शुरू करें: अगर बच्चा बेहोश है और सामान्य तरीके से सांस नहीं ले रहा, तो तुरंत सीपीआर शुरू करें। अगर आपको इसकी ट्रेनिंग मिली है, तो उसी के अनुसार मदद दें। ट्रेनिंग नहीं है, तब भी इमरजेंसी ऑपरेटर के निर्देशों का पालन करें।
  3. एईडी मशीन की मदद लें: आसपास एईडी यानी दिल की धड़कन को सामान्य करने वाली मशीन उपलब्ध हो, तो किसी से उसे लाने के लिए कहें। आठ साल से बड़े बच्चों में एईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  4. मदद आने तक कोशिश जारी रखें: मेडिकल टीम के पहुंचने या बच्चे के सामान्य तरीके से सांस लेने तक सीपीआर जारी रखें। बच्चे को सिर्फ इसलिए अकेला न छोड़ें कि वह कुछ देर बाद ठीक दिखने लगा है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थमयूर विहार के स्कूल में बच्ची की मौत, बच्चों में कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है?