Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ9 eye care tips to protect eyes due to air polution in delhi ncr
Alert! पलूशन से आंखों पर भी पड़ रहा बुरा असर, बचाव के लिए जान लें आई केयर का तरीका

Alert! पलूशन से आंखों पर भी पड़ रहा बुरा असर, बचाव के लिए जान लें आई केयर का तरीका

संक्षेप:

Eye care tips during air pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एयर पलूशन में मास्क लगाकर कुछ हद तक लंग्स और हार्ट को तो सिक्योर कर सकते हैं। लेकिन आंखें लगातार पलूशन के संपर्क में रहती हैं। जिससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए ये काम जरूर करें।

Thu, 23 Oct 2025 01:12 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का लेवल हाई है। टॉक्सिक हवा में सांस लेने से ही केवल स्वास्थ्य नहीं खराब हो रहा बल्कि इसका असर आंखों पर भी पड़ रहा। दिल्ली-एनसीआर की हवा में ये घुला जहर पराली जाने, गाड़ी-मोटर के धुएं और इंडस्ट्रियल वेस्ट की वजह से हो रहा है। जो हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है। पलूशन का असर शरीर के लगभग हर अंग पर पड़ता है। आप इनडोर रहें या आउटडोर दोनों ही सिचुएशन में पलूशन का इफेक्ट होता है। फेस मास्क लगाकर आप काफी हद तक लंग्स और हार्ट को तो सेफ कर सकते हैं। लेकिन आंखों की सुरक्षा करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये हर वक्त पलूशन के कॉन्टेक्ट में रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आंखों पर पलूशन की वजह से होने वाली दिक्कतें

प्रदूषण की वजह से आंखों में ये सारी दिक्कतें पैदा होने लगती है। आई 7 हॉस्पिटल के एक्सपर्ट ने इन दिक्कतों और उनसे बचने के तरीकों को शेयर किया है।

आंखों में पानी आना

आंखों में जलन और डिस्कंफर्ट महसूस होना

आंखों में गड़न महसूस होना

आंखों में लालिमा

आंखों में सूजन

आंखों में खुजली होना

ड्राई आईज की समस्या, जिसमे ऐसा महसूस होता है कि आंख में कुछ कंकड़ चला गया है।

आई एलर्जी, जिसमे रेडनेस, खुजली, सूजन, धुंधलपन भी होता है।

आंखों को पलूशन से बचाना है इन आई केयर टिप्स को जरूर फॉलो करें

1) गोल्डन रूल, हार्मफुल पलूशन को अवॉएड करना सबसे जरूरी है। खासतौर पर सुबह के समय जब सबसे ज्यादा पलूशन का लेवल होता है। उस वक्त इनडोर रहने में ही भलाई है। अगर घर के बाहर जाना जरूरी है तो प्रोटेक्टिव आई ग्लासेज जरूर पहनें।

2) हाथों को अच्छी तरह से धोएं और कोशिश करें कि हाथों से आंखों को बिल्कुल टच ना करें।

3) पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेट रखें। जिससे कि आंखों में टियर फॉर्मेशन होता रहे। स्मॉग की वजह से ड्राई आईज और आई इरिटेशन होने पर हाइड्रेशन की वजह से आंखों पर टियर की प्रोटेक्टिव लेयर बनी रहती है।

4) हेल्दी डाइट लें। हेल्दी डाइट आंखों को भी सेफ करती है। ओमेगा 3 रिच फूड्स खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पालक, बादाम, अखरोट, बेरीज और फिश आंखों के लिए फायदेमंद होती है। ये आईज को प्रोटेक्ट करने वाले कंपाउंड बॉडी को देती हैं।

5) बाहर जाते वक्त सनग्लासेज का इस्तेमाल जरूर करें।

6) आंखों में खुजली, इरिटेशन होने पर भी आंखों को रगड़ने की गलती ना करें। ऐसा करने से आई डैमेज का खतरा रहता है।

7) ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें, मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर का ओवरयूज करने से बचें। जिससे कि आंखों को रेस्ट का मौका मिल सके।

8) कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल कम से कम करें। अगर आंखों में रेडनेस, खुजली हो रही लेंस का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें और आई एक्सपर्ट को जरूर दिखा लें।

9) पलूशन में घर से बाहर निकल रहीं या घर में ही हैं तो आई मेकअप करने से बचें। काजल, मस्कारा तेजी से धूल के कण को अट्रैक्ट करते हैं। जिससे आई इंफेक्शन का खतरा रहता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।