गलती से भी ना खा लें ये 8 फूड कॉम्बिनेशन, डाइजेशन की बज जाएगी बैंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bad food combinations that make you sick:  डे टू डे लाइफ में कुछ फूड्स कॉम्बिनेशन को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ये अलग-अलग भले ही फायदेमंद हो लेकिन इन्हें जब साथ में खाया जाता है तो इससे डाइजेशन डिस्टर्ब हो जाता है। 

गलत फूड कॉम्बिनेशन

आजकल कई सारी बीमारियों की समस्या गलत खानपान की वजह से हो रही हैं। कई बार तो हेल्दी लग रहे फूड भी अगर गलत चीजों के साथ खा लिए जाए तो इससे डाइजेशन बिगड़ सकता है। केवल पाचन ही नहीं बल्कि गलत फूड कॉम्बिनेशन को खाया जाए तो इससे स्किन, गैस और एसिडिटी की समस्या भी पैदा होने लगती हैं। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि हर किसी को उन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में पता हो जिसे खाकर हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे ये तरह के फूड कॉम्बिनेशन

क्रीम और नमक

क्रीम, दूध और नमक को मिलाकर अगर कोई खाता है तो ये हार्मफुल हो सकता है। आमतौर पर एक या दो बार खाने से कुछ नहीं होता लेकिन अगर आपके खानपान की हैबिट में ऐसे फूड शामिल हैं जिसमे हैवी क्रीम में नमक डालकर उसे तैयार किया गया है जैसे व्हाइस सॉस पास्ता तो ये स्किन डिसीज को पैदा कर सकता है।

दूध और खट्टे फल

दूध पीने के बाद या दूध के साथ किसी भी तरह के खट्टे फल जैसे अंगूर, संतरा, कीवी, पाइनएप्पल जैसे फलों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ये डाइजेशन को बुरी तरह से इफेक्ट करते हैं। गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द की समस्या पैदा होने लगती है।

मछली के बाद दही

इसी तरह से जो लोग मछली खाते हैं। उन्हें मछली के साथ या फिर ठीक बाद में दही की चीजों जैसे रायता, लस्सी, छाछ से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। भूलकर भी दही खाने के बाद मछली खा ली या साथ में खा ली तो पेट में दर्द, रिएक्शन और गैस बनने की समस्या होने लगती है।

करेला और दूध

करेला और दूध दोनों की प्रकृति को आयुर्वेद में अलग-अलग बताया गया है। इन दोनों को अगर साथ में खाया जाए। या फिर करेला खाने के फौरन बाद दूध पी लिया जाए तो इससे डाइजेशन बिगड़ सकता है। इसलिए दूध और करेला को साथ में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

अंडे और केला

अंडे में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसे अकेले पचाने के लिए ही काफी वक्त चाहिए होता है। जब आप केला खाते हैं तो इसमे फाइबर भरपूर होता है और इसे भी डाइजेशन के लिए टाइम चाहिए होता है। दोनों को साथ में खाने से पचने में समस्या पैदा होती है। नतीजा अपच, गैस, पेट दर्द की समस्या पैदा होने लगती है।

अमरूद और खीरा

अमरूद और खीरा दोनों की प्रकृति बिल्कुल अलग होती है। खीरा में वाटर कंटेट ज्यादा होता है। वहीं अमरूद में फाइबर ज्यादा होता है। दोनों के डाइजेशन की टाइमिंग अलग होती है। दोनों को साथ में खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

तरबूज और पानी

तरबूज खा रहे हैं तो साथ में या खाने के बाद पानी बिल्कुल ना पिएं। तरबूज खाने के बाद पानी पी लेने से इसका पाचन स्लो हो जाता है। जिससे पेट में गड़बड़ी होने लगती है।

प्याज के साथ गुड़ ना खाएं

सलाद में कच्ची प्याज खा रखी है तो फौरन बाद गुड़ ना खाएं। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं। वहीं गुड़ में आयरन और मिनरल्स होते हैं। लेकिन दोनों को साथ में खाया जाए तो इससे डाइजेशन में दिक्कत होने लगती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।