गर्मियों में आयरन की कमी नहीं होने देंगे ये 7 बेस्ट फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया क्या खाएं और क्या नहीं

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शरीर में आयरन की कमी होने पर कई समस्याएं होती हैं और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। अगर आप आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो अपनी डायट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें।

गर्मियों में आयरन की कमी नहीं होने देंगे ये 7 बेस्ट फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया क्या खाएं और क्या नहीं

गर्मी के मौसम में शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कम पानी पीना या हेल्दी चीजें ना खाने से ये अक्सर होता है। गर्मियों में भी शरीर में सभी चीजों का बैलेंस बनाकर रखने और हर कमी को दूर करने के लिए जरूरी है कि आप सही डायट चुनें। महिला हो या पुरुष सभी के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और फिर इससे कई नई बीमारियां जन्म लेती हैं। वैसे तो कई सारे आयरन रिच फूड्स हैं, लेकिन क्या आप सही मात्रा में खा रहे हैं या सही चीज चुन रहे हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया है। उन्होंने आयरन रिच फूड्स की लिस्ट शेयर की है। उनका कहना है कि जिन चीजों को आप ज्यादा आयरन वाला मानते हैं, दरअसल उनसे भी बेस्ट ऑप्शन आपके पास मौजूद हैं। तो चलिए बताते हैं किन चीजों को खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होगी और कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

आयरन की कमी होने पर क्या होता है

शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन लेवल कम होने लगता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। इसे Iron Deficiency Anemia भी कहा जाता है। इसकी वजह से हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, चक्कर आना या सिरदर्द, बाल झड़ना और नाखून कमजोर होना, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा कमजोरी महसूस होती है।

कौन सी 6 चीजें खानी चाहिए

  • 1- चौलाई का साग

पालक से ज्यादा आयरन चौलाई के साग में पाया जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पालक खाने से आयरन की कमी दूर होगी लेकिन चौलाई ज्यादा फायदेमंद है। चौलाई में आयरन, कैल्शियम, विटामिन A,C, प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्व होते हैं। इसे अपनी डायट में शामिल करें।

  • 2- तरबूज के बीज

अगर आप सोचते हैं कि सब्जा के बीज खाने से आयरन की कमी दूर होगी, तो गलत है। तरबूज के बीज में सबसे ज्यादा आयरन होता है। तरबूज के बीज में फोलेट, हेल्दी फैट्स, जिंक, पोटैशियम, आयरन जैसे तत्व होते हैं। इन्हें जरूर खाएं।

  • 3- जामुन

गर्मी के मौसम में जामुन भी आने लगती है और ये आपके लिए आयरन का बढ़िया सोर्स है। जामुन डायबिटीज पेशेंट के लिए भी अच्छा होता है और आयरन की कमी को भी दूर करता है। तरबूज से ज्यादा आयरन इसमें पाया जाता है।

  • 4- सामक के चावल

ज्वार से ज्यादा आयरन आपको सामक के चावल में मिलेगा। इसमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व होते हैं, यही कारण है कि इसे व्रत में भी खाया जाता है। आप सामक के चावल ऐसे भी खा सकते हैं, इससे आपको भरपूर आयरन मिलेगा।

  • 5- मसूर की दाल

मूंग-अरहर की दाल से ज्यादा मसूर की दाल में आयरन होता है। मसूर की दाल आप खड़ी खाओ या धुली हुई, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होगी। मसूर की दाल में प्रोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम जैसे की तत्व होते हैं।

  • 6- काजू

बादाम से ज्यादा काजू में आयरन होता है, इसे आप खा सकते हैं। काजू में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो शरीर में हर कमी को पूरा करेंगे। काजू आप आयरन की कमी को पूरा करने के लिए खा सकते हैं।

  • 7- पुदीना

गर्मी में पुदीना हर घर में आने लगता है और इसकी चटनी आप खूब खाते होंगे। धनिया की पत्ती से ज्यादा आयरन पुदीना में होता है। इसे खाने से आप शरीर में आयरन की कमी को थोड़ा पूरा कर सकते हैं। इसका पानी पिएं या फिर चटनी बनाकर खाएं।

कुछ बातों का रखें ध्यान-

आयरन की कमी को पूरा करने और इन चीजों से ज्यादा फायदा लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

- खाने के साथ नींबू या कच्चे आम को शामिल करें।

- चाय और कॉफी को खाने के तुरंत साथ न लें।

- डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करें।

- सिर्फ सप्लीमेंट्स पर निर्भर न रहें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।