दूध के साथ धीमा ‘जहर’ हैं ये 7 चीजें, आयर्वेदिक डॉक्टर ने बताए खाने के नुकसान!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। इन्हें विरुद्ध आहार कहा जाता है, जो पाचन पर तो खराब असर डालते ही हैं, साथ ही शरीर को कई बीमारियों का घर भी बना सकते हैं।

Foods to avoid with milk

दूध को कंप्लीट फूड यानी संपूर्ण आहार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12 जैसे और भी कई पोषक तत्व एक साथ ही मिल जाते हैं। रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध पीना आयुर्वेद में बहुत गुणकारी बताया गया है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दूध के साथ लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में इन्हें विरुद्ध आहार कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये फूड कॉम्बिनेशन पाचन पर बुरा असर डाल सकते हैं और कुछ लोगों में असहजता पैदा कर सकते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रॉबिन शर्मा में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 7 चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें दूध के साथ लेना पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। बच्चे हों या बड़े, ये कॉम्बिनेशन सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

दूध के साथ भूलकर भी ना लें ये 7 चीजें

1) दूध के साथ नमक नहीं लेना चाहिए

डॉ रॉबिन कहते हैं कि दूध के साथ नमक या नमक वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। दरअसल दूध की तासीर ठंडी और मीठी होती है, वहीं नमक गर्म और खारा होता है। यही वजह है कि दोनों को साथ में लेने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

2) दूध के साथ खट्टे फल लेना अवॉयड करें

डॉक्टर के मुताबिक दूध के साथ खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, अनानास, नींबू और अंगूर खाना अवॉइड करना चाहिए। ऐसा करने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन, एसिडिटी और अपच की समस्या महसूस हो सकती है।

3) केले के साथ दूध का कॉम्बिनेशन

बनाना शेक काफी लोग डेली बेसिस पर पीते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध और केले का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है। डॉ रॉबिन कहते हैं कि इन दोनों को साथ में लेने से पेट में भारीपन, अपच और ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है।

4) मछली के साथ दूध का सेवन ना करें

डॉ रॉबिन कहते हैं कि मछली के साथ भी कभी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों की तासीर विपरीत होती है, जहां मछली गर्म तासीर की होती है, वहीं दूध ठंडी तासीर का होता है। इन्हें साथ में लेने से स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स देखने को मिल सकती हैं।

5) दही और खमीर वाली चीजें

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार दूध के साथ दही, खासतौर से गर्म दही और खमीर वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इन दोनों को साथ लेने से पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6) दूध के साथ खरबूजा या तरबूज ना खाएं

डॉक्टर कहते हैं कि तरबूज और खरबूजा पानी से भरपूर फल हैं, इन्हें दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। दूध के साथ लेने पर पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है। वहीं कुछ लोगों को तो तुरंत उल्टी या दस्त होना भी शुरू हो सकते हैं।

7) मूली और दूध का कॉम्बिनेशन

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ मूली खाने से बचना चाहिए। डॉ रॉबिन कहते हैं कि बार बार मूली और दूध का कॉम्बिनेशन साथ में लेने से, स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही ये ऑटोइम्यून कंडीशंस को भी जन्म दे सकता है।

विरुद्ध आहार बार-बार लेने से क्या होता है?

डॉक्टर कहते हैं कि ये कॉम्बिनेशन भले ही इतने नुकसानदायक ना लगें, लेकिन अगर लंबे समय से आप इन्हें लेते आ रहे हैं तो ये ऑटोइम्यून कंडीशंस को भी जन्म दे सकते हैं। ऑटोइम्यून रोग वे बीमारियां होती हैं, जिनमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) अपने ही स्वस्थ ऊतकों और अंगों पर हमला करने लगता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थदूध के साथ धीमा ‘जहर’ हैं ये 7 चीजें, आयर्वेदिक डॉक्टर ने बताए खाने के नुकसान!