Protein Rich Breakfast: सुबह बनाने का झंझट खत्म! रात में ही तैयार कर लें ये प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट
Protein Rich Breakfast: सुबह की भागदौड़ में हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना मुश्किल टास्क बन जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अगर आप इन स्मार्ट फूड्स को एक रात पहले ही तैयार करके रख लेंगी। अगली सुबह बस इन्हें थोड़ा सा प्रेपेयर कर सर्व करें।

ब्रेकफास्ट में हेल्दी और प्रोटीन रिच फूड बनाना कई बार काफी टाइम टेकिंग हो जाता है। बच्चों के टिफिन और पति के लंच बॉक्स के बीच ब्रेकफास्ट में हेल्दी नाश्ता तैयार करना मुश्किल लगता है। जिसकी वजह से काफी सारी लेडीज तो ब्रेकफास्ट भी स्किप कर देती हैं। लेकिन कुछ ऐसे ऑप्शन अगर मिल जाए जिन्हें आप रात में ही तैयार कर लें, जिससे सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट रेडी करने का झंझट की खत्म हो जाए? अगर आपके दिमाग में भी ऐसे ही ख्याल आ रहे तो इन प्रोटीन रिच 7 ब्रेकफास्ट की लिस्ट को देख लें। जिसे आप रात को ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस सुबह के समय इसे सर्व करने का काम रह जाएगा।
ओवरनाइट ओट्स विद योगर्ट
हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर ब्रेकफास्ट फैमिली के साथ खुद के खाने के लिए रेडी करना एक टास्क होता है। लेकिन आप इस काम को मिनटों में पूरा कर सकती हैं। बस ये ओवरनाइट सोक ओट्स विद योगर्ट बनाने की रेसिपी को नोट कर लें। इसे बनाने के लिए बस आधा कप ओट्स, आधा कप दूध, आधा कप दही लें। सारी चीजों को किसी कांच के जार में मिक्स कर लें। साथ में कटे हुए फल या नट्स डाल दें। और इसे फ्रिज में रख दें। सुबह के लिए हेल्दी, प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट रेडी होगा। मिठास के लिए आप इसमे हनी सुबह ऐड कर लें। ये ब्रेकफास्ट ना केवल प्रोटीन देगा बल्कि डाइजेशन के लिए अच्छा है और साथ ही लंबे टाइम तक पेट भी भरा रखेगा।
चिया सीड्स पुडिंग
चिया सीड्स के फायदे तो कई बार सुने होंगे। लेकिन फिर भी इसे डाइट में शामिल नहीं कर पाते। तो इस रेसिपी को नोट कर लें। चिया सीड्स बेस्ट प्लांट बेस्ट प्रोटीन और फाइबर रिच है। तो बस दो चम्मच चिया सीड्स को एक कप दूध में डालकर साथ में मिठास के लिए हनी डाल दें। आप चाहें तो इसका न्यूट्रिशन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर भी ऐड कर दें। बस इसे कांच के बाउल में करके फ्रिज में रख दें। रातभर रखने से चिया सीड्स फूल जाएंगे और आपके लिए हेल्दी प्रोटीन और फाइबर रिच ब्रेकफास्ट बनकर रेडी होगा। ध्यान रहे कि चिया सीड्स कम से कम 6-7 घंटे भीगे हुए हों।
रात को ही अंडों को उबालकर रख दें। बस सुबह इन अंडों के साथ फटाफट खीरा, गाजर काटें या साथ में मल्टीग्रेन टोस्ट लें। अब उबला हुआ अंडा ना केवल प्रोटीन देगा बल्कि लो कार्ब, वेट लॉस डाइट के लिए भी परफेक्ट होगा।
प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट में पनीर भुर्जी वेजिटेरियन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वेट लॉस के लिए आप पनीर की बजाय टोफू की भुर्जी भी बनाकर रख सकती हैं। रात को ही भुर्जी बना लें और सुबह इसे गर्म करके खाएं। इसमे शिमला मिर्च, प्याज और पालक वगैरह डालकर इसके फाइबर कंटेंट को बढ़ा लें।
प्रोटीन स्मूदी
सुबह की जल्दीबाजी के लिए प्रोटीन स्मूदी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बस इसे बनाने के लिए दूध या बादाम दूध लें। उसमे केला, भीगे बादाम और कोई भी प्रोटीन पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें। एयर टाइट कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें और नेक्स्ट मॉर्निंग ये स्मूदी आपको एनर्जी, प्रोटीन देने के साथ ही पेट को भी भरा रखेगी। प्रोटीन पाउडर नहीं पीते तो इसमे मखाने और ड्राई फ्रूट्स के पाउडर को भी डालकर मिक्स कर सकते हैं।
चीला बैटर
हेल्दी के साथ टेस्टी खाने का ऑप्शन चाहिए तो मूंग दाल के चीला बैटर को रात में ही बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। साथ ही कोकोनट या ग्रीन चटनी भी बना लें। सुबह फटाफट चीला बनाएं और ब्रेकफास्ट रेडी हो जाएगा।
पीनट बटर विद सीड्स
किसी कांच के बाउल में पीनट बटर के साथ ओट्स और पंपकिन सीड्स, रोस्टेड फ्लैक्स सीड्स या फिर भीगे चिया सीड्स को एक चम्मच डालकर लेयर बना लें। फिर सुबह के बिजी शेड्यूल में खाएं। ये ब्रेकफास्ट प्रोटीन रिच होने के साथ ही हेल्दी फैट्स भी प्रोवाइड कराएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


