Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ7 Best foods to eat to increase height in kids child specialist doctor swati mishra reveals
गाजर से ओट्स तक, लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये चीजें, हाइट के साथ बेहतर होगी ग्रोथ

गाजर से ओट्स तक, लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये चीजें, हाइट के साथ बेहतर होगी ग्रोथ

संक्षेप:

बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए माता-पिता हर चीज खिलाने की कोशिश करते हैं। बच्चे की हाइट और वेट बढ़ाने के लिए अगर आप भी हेल्दी फूड्स का ऑप्शन देख रही हैं, तो हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं। इससे बच्चे की हाइट भी बढ़ेगी और ग्रोथ भी।

Jan 06, 2026 03:39 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए माता-पिता हर चीज उन्हें खिलाने की कोशिश करते हैं। बच्चे की हाइट, वेट, ग्रोथ अच्छे से हो इसके लिए माता-पिता के जीन्स भी जिम्मेदार होते हैं लेकिन उनका खान-पान भी ग्रोथ-हाइट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। बच्चों की डॉक्टर स्वाति मिश्रा का कहना है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डायट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें और जंक फूड को कम करें। अगर बच्चे हेल्दी खाते हैं, तो उनकी ओवरऑल ग्रोथ बेहतर होती है। अगर बच्चा बाहर की चीजें खाने लगा है, तब भी किसी तरीके से इन चीजों को उसे जरूर खिलाएं। इससे न सिर्फ बच्चे की हाइट अच्छी होगी बल्कि उसकी ग्रोथ अच्छी होने लगेगी। चलिए बताते हैं ये कौन से फूड्स हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को क्या खिलाएं

1- दाल- हर भारतीय घर में दाल बनती है और ये बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होती है। अरहर, उड़द, मसूर, मूंग जैसी दालों को बच्चों की डायट में जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन-विटामिन्स होते हैं, जो हाइट के साथ ग्रोथ भी बढ़ाते हैं।

2- हरी सब्जियां- आजकल के बच्चे हरी सब्जियों से कोसों दूर भागते हैं लेकिन ये उनके विकास के लिए सबसे जरूरी होती है। पालक, मेथी, शिमला मिर्च, गोभी, मटर, भिंडी जैसी सब्जियों में आयरन, जिंक, मैग्निशियम होता है। इन सब्जियों को खाने से बच्चे की ग्रोथ और हाइट दोनों बढ़ जाएंगे।

foods and vegetables to avoid in monsoon

3- नट्स-सीड्स- बच्चों को बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता और पंपकिन, चिया, सूरजमुखी के सीड्स भी खिलाने चाहिए। इन नट्स और सीड्स में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बच्चों में हेल्दी हार्मोन्स रिलीज करते हैं। इससे भी हाइट बढ़ाने में हेल्प होती है।

4- ओट्स- बच्चों को ओट्स जरूर खिलाना चाहिए। ओट्स में प्रोटीन और फायबर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को ताकत के साथ अच्छी ग्रोथ देता है। बच्चों के लिए ओट्स किसी वरदान से कम नहीं है।

5- दूध- आजकल के बच्चे दूध पीने से कतराने लगे हैं। अगर बच्चा दूध नहीं पीता है, तो उसे दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, रसगुल्ला, दही खिलाएं। इसके अलावा दूध में कुछ मिलाकर भी खिला सकते हैं। दूध में कैल्शियम और अन्य जरूर तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

milk

6- गाजर- सर्दी में आने वाली गाजर बच्चों को जरूर खिलाएं। गाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी12 जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर की ग्रोथ और हाइट बढ़ाने में हेल्प करते हैं। लाल या नारंगी गाजर जरूर खिलाएं।

7- अंडा- बच्चे की बेहतर ग्रोथ के लिए अंडा भी खिलाएं। अंडा में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, बायोटिन, रिबोफ्लेविन होते हैं, जो लंबाई बढ़ाने में मददगार होते हैं। अंडा खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

ये भी पढ़ें:मटन खाने के बाद कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।