वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है दाल का पानी
Benefits Of Dal Ka Pani: दाल का पानी रोजाना डाइट में लेने से वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी हेल्दी डाइट है। जानें रोजाना दाल का पानी पीने के फायदे।

दाल का पानी पीने की सलाह अक्सर बच्चों के लिए दी जाती है। लेकिन बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों को भी दाल का पानी पीने से फायदा मिलता है। अगर आप हेल्दी और स्लिम बने रहना चाहते हैं तो दाल के पानी को डाइट में शामिल जरूर करें। यहीं नहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर एनर्जी और न्यूट्रिशन के लिए भी दाल का पानी हेल्थ के लिए बेनिफिशियल होता है। जानें रोजाना दाल का पानी के फायदे।
दाल का पानी पीने के फायदे
न्यूट्रिशन में होता है रिच
दाल के पानी में सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं।. प्रोटीन, फाइबर, विटामिन से लेकर मिनरल्स और साथ ही दाल का पानी विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशिय, पोटैशिय, जिंक से भी भरपूर होता है। ये सारे न्यूट्रिशन बॉडी के फंक्शन के लिए जरूरी हैं। एनर्जी प्रोडक्शन से लेकर इम्यूनिटी सिस्टम को सपोर्ट करने, बोंस और मसल्स को मजबूत बनाता है।
डाइजेशन में मदद करता है
डाइजेशन वीक है तो प्रोटीन के साथ जरूरी न्यूट्रिशन के लिए दाल का पानी पिया जा सकता है। हींग मिले दाल के पानी को पीने से बाउल सिस्टम सही होता है और कब्ज दूर होती है। इसमे हेल्दी फाइबर के साथ न्यूट्रिशन भी मिल जाते हैं।
वेट लॉस में मदद
वेट लॉस का प्रोग्राम बना रहे हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं तो दाल के पानी को ऐड करें। दाल का पानी ना केवल प्रोटीन और फाइबर की कमी को दूर करेगा जिससे पेट भरा हुआ फील होगा। साथ ही कैलोरी इनटेक को बिल्कुल कम कर देगा। जिससे वेट लॉस आसान होगा। खाने के पहले दाल का पानी पीने से ओवरइटिंग से बच सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिसीज के लिए फायदेमंद
जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है। उन्हें रोजाना दाल का पानी पीने से फायदा होता है। दाल का पानी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। साथ ही हार्ट हेल्थ को भी दुरुस्त रखता है।
एनर्जी का सोर्स
जिन लोगों को लो एनर्जी फील होती है। उन्हें रोजाना दाल का पानी पीने से फायदा होता है। दाल के पानी में आयरन की मात्रा भी होती है। जो शरीर को थकान और खून की कमी जैसी समस्या से दूर करने में मदद करती है।
हाइड्रेशन भी मिलता है
दाल का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है। ये डेली लिक्विड इनटेक को भी पूरा करता है। जिससे शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं हो पाता और बॉडी टेंपरेचर मेंटेन रहता है।
डायबिटीज पेशेंट के लिए भी फायदेमंद
दाल का पानी डायबिटीज पेशेंट के लिए भी फायदेमंद होता है। दाल के पानी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज के लिए हेल्दी ड्रिंक है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


