नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं रसोई में रखी 6 चीजें, दर्द से निपटने में मददगार

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

रसोईघर में कई तरह के मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में 6 ऐसे मसालों के बारे में बता रहे हैं जो नेचुरल पेन किलर की तरह काम करते हैं। जानिए दर्द से निपटने में मददगार साबित होने वाली चीजें।

नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती हैं रसोई में रखी 6 चीजें, दर्द से निपटने में मददगार

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना बहुत कॉमन है। जब ये दर्द असहनीय हो जाता है तो लोग पेन किलर का सहारा लेते हैं। पेन किलर दवाओं का मुख्य काम शरीर में होने वाले दर्द के संकेतों को रोकना या कम करना है। जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में चोट लगती है या सूजन होती है तो वहां की कोशिकाएं कुछ खास केमिकल छोड़ती हैं, जो नसों के जरिए दिमाग तक दर्द का संदेश पहुंचाने का काम करती हैं। ज्यादातर पेन किलर्स उन केमिकल्स के उत्पादन को कम कर देते हैं। पेन किलर को कभी-कभी जरूरत पड़ने पर लेना ठीक है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में रसोई में रखी चीजें आपके काम आ सकती हैं। यहां 6 उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अधिकतर भारतीय रसोई में होती हैं और दर्द निवारक का काम करती हैं।

1) हल्दी

turmeric

सब्जी-दाल में इस्तेमाल होने वाली हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द से निपटने में आपकी मदद करते हैं। ये सिरदर्द से निपटने के लिए बेहतरीन हैं।

2) अदरक

मसल्स में दर्द से निपटने के लिए अदरक बेस्ट है। ये माइग्रेन और जी मिचलाना से भी आराम दिलाता है।

3) लौंग

दांत में दर्द की समस्या से निपटने के लिए लौंग बेहतरीन है। इसे नेचुरल एनेस्थीसिया कहा जाता है जो इंफ्लामेशन को कम करने का काम भी करता है।

4) दालचीनी

Cinnamon Tea

जोड़ों के दर्द से निपटने के अलावा ये सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करने का काम करता है।

5) काली मिर्च

काली मिर्ट इंफ्लामेशन कम करने में मददगार होती है। ये शरीर में उन केमिकल्स को कम करती है जो जोड़ों में सूजन और दर्द पैदा करते हैं।

6) लहसुन

एंटी इंफ्लामेटरी गुण होने के कारण लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली प्राकृतिक पेन किलर माना गया है। ये शरीर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।