Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ6 food to eat to increase sperm count and motility naturally in men
स्पर्म काउंट और सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

स्पर्म काउंट और सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

संक्षेप: स्पर्म काउंट लो होने से फर्टिलिटी पर असर होता है। स्पर्म काउंट और क्वालिटी सुधारने के लिए पुरुष कई तरह की दवाई लेते हैं लेकिन आप अपनी डायट में कुछ चीजों को शामिल कर इसे सुधार सकते हैं। चलिए बताते हैं आपको क्या खाना चाहिए।

Thu, 23 Oct 2025 05:03 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इनफर्टिलिटी की समस्या आजकल हर दूसरा पुरुष झेल रहा है। इसका सीधा कारण है लो स्पर्म काउंट। गलत खान-पान, लाइफस्टाइल के कारण स्पर्म काउंट लो हो रहा है और इसका असर बच्चे पैदा करने में पड़ता है। शराब, सिगरेट, मोटापा जैसे बड़े कारणों से भी स्पर्म काउंट और क्वालिटी कम हो जाता है। स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए पुरुष कई तरह की दवाइयां लेते हैं लेकिन उससे जल्दी असर नहीं होता। आपको स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए कुछ चीजों को अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। चलिए बताते हैं क्या खाने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अखरोट

अखरोट ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जो दिमाग को तेज करता है। साथ ही ये स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और उसकी क्वालिटी को सुधारता है। अखरोट आप पानी-दूध में भिगोकर खा सकते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य तत्व होते हैं।

केला

पोटैशियम, आयरन, विटामिन बी6 से भरपूर केला स्पर्म काउंट बढ़ाता है और क्वालिटी को बेहतर करता है। केला पुरुष ऐसे ही खा सकते हैं या फिर दूध के साथ ले सकते हैं।

पंपकिन सीड्स

प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, विटामिन K और E से भरपूर कद्दू के बीज भी पुरुषों को खाने चाहिए। ये न सिर्फ स्पर्म काउंट बढ़ायेगा बल्कि आपके हार्मोन्स को भी बैलेंस करेगा।

कद्दू के बीज

अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे अच्छे तत्व होते हैं। ये पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा देता है, जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शुक्राणु डीएनए की सुरक्षा करता है।

टमाटर

टमाटर आप सब्जी में खाते होंगे और अब इसे सलाद में खाना शुरू कर दें। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाता है।

हरी सब्जियां

पालक, सोया, मेथी, बथुआ जैसे हरे साग वाली सब्जियों को जरूर खाएं। इन सब्जियों में फोलेट होता है, जो स्पर्म काउंट का उत्पादन करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:सेहत के लिए वरदान है आंवला, जानें इसके फायदे
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।