सिर्फ 5 सेकंड में लगाएं 'हार्ट फेलियर' का पता, डॉक्टर ने बताया घर बैठे फ्री का टेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हार्ट फेलियर अचानक होने वाली समस्या नहीं है, बल्कि इसके संकेत पहले से दिखना शुरू हो जाते हैं। डॉक्टर पुलकित गोयल ने एक 5 सेकंड टेस्ट शेयर किया है, जिसे आप घर बैठे कर सकते हैं और अपनी हार्ट हेल्थ का अंदाजा लगा सकते हैं।

5-Second Leg Test For Heart Failure
5 सेकंड में हार्ट फेलियर टेस्ट

हार्ट से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी कॉमन होती जा रही हैं। कम उम्र में ही हार्ट फेलियर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे खराब खानपान, लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटीज का अभाव और सही नींद ना लेना, जैसे और भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हार्ट फेलियर एक गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल शरीर की जरूरत के मुताबिक ब्लड पंप नहीं कर पाता है। ये कोई अचानक होने वाली समस्या नहीं है, बल्कि इसके लक्षण धीरे-धीरे शरीर में दिखना शुरू होते हैं। खासकर पैरों को देखकर हार्ट फेलियर का कुछ हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ पुलकित गोयल ने एक सिंपल सा '5 सेकेंड लेग टेस्ट' शेयर किया है, जिससे घर बैठे अपनी हार्ट हेल्थ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हार्ट फेलियर क्या होता है?

हार्ट फेलियर का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि दिल ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया है या धड़कन रुक गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। हार्ट फेलियर की स्थिति में दिल शरीर की जरूरत के मुताबिक खून पंप नहीं कर पाता है। हार्ट की संरचना और कार्यप्रणाली में कोई समस्या आने की वजह है ये गंभीर स्थिति होती है। इसके कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

घर बैठे 5 सेकेंड में करें लेग टेस्ट

डॉ पुलकित गोयल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि घर बैठे 5 सेकेंड के लेग टेस्ट से हार्ट फेलियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आराम से लेट जाएं। अब 5 सेकेंड के लिए अपने पैर ऊपर करें। जैसे ही आप पैर ऊपर की तरफ करेंगे तो रुका हुआ खून हार्ट की तरफ बढ़ने लगेगा।

अब जैसे ही 5 सेकेंड बाद आप अपने पैर वापस नीचे की तरफ करेंगे तो वो खून इकट्ठा हो कर पैरों में जमा होने लगेगा। अगर आप आपके पैर या टखने में सूजन जल्दी लौट आ जाती है, तो ये फ्लूइड रिटेंशन का संकेत हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर पैरों में सूजन में दिखाई दे तो विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

पैरों में सूजन के साथ-साथ अगर ये संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, तो इनमें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

  • थोड़ी सी गतिविधि में सांस फूलना
  • लेटने पर सांस लेने के परेशानी होना
  • अचानक वजह बढ़ना
  • पैरों या टखनों में लगातार सूजन
  • दिल की धड़कन अनियमित महसूस होना
  • रात में खांसी
  • पेट में भारीपन या सूजन

पैरों में सूजन के और भी कारण हो सकते हैं

जब हार्ट ब्लड को प्रभावी तरीके से पंप नहीं कर पाता है, तो शरीर में फ्लूइड जमा हो सकता है। इसका असर पैरों के आसपास और टखनों में सूजन के रूप में दिखाई दे सकता है। हालांकि पैरों में सूजन के और भी कई कारण हो सकते हैं। जैसे- किडनी या लिवर से जुड़ी कोई समस्या, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स, नसें फूलना या लंबे समय तक खड़े रहना।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थसिर्फ 5 सेकंड में लगाएं 'हार्ट फेलियर' का पता, डॉक्टर ने बताया फ्री का टेस्ट