होंठ की 5 समस्याओं को कर देते हैं इग्नोर तो जान लें कारण, शरीर में रहती हैं इन चीजों की कमी
5 Common problems of lips: होंठों से जुड़ी इन समस्याओं के लिए नए-नए लिप बाम और ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद रहे तो जान लें किन वजहों से होंठ फटते हैं या फिर काले पड़ जाते हैं। साथ ही इन समस्याओं का क्या समाधान हो सकता है।

हाथ-पैर, चेहरे को देखकर तो सेहत का पता लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके होंठ भी आपकी सेहत के बारे में बता सकते हैं। होंठों से जुड़ी जिन परेशानियों को आप मौसम और ब्यूटी से जोड़कर देखती हैं। दरअसल, वो बॉडी में हो रहे जरूरी न्यूट्रिशन की कमी की वजह से होता है। फटे होंठ से लेकर फीके पड़ रहे होंठ की समस्या के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज कर रहीं तो जान लें किन चीजों से दूर होगी समस्या।
बहुत ज्यादा होंठ फटना
सर्दी-गर्मी हर मौसम में होंठ फटे और चैप्ड बने रहते हैं। तो इससे बचने के लिए लिप बाम लगाने की बजाय शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करें। होंठ फटने का कारण ज्यादातर यहीं मिनरल होता है। इसलिए रोजाना अखरोट खाएं।
होंठ के किनारों पर दरार
काफी सारे लोगों के होंठ के किनारों पर दरार बन जाती है। जिसमे कई बार दर्द होने के साथ ही खून भी आने लगता है। ये समस्या विटामिन बी 2 की कमी की वजह से होती है। इससे निपटने के लिए मशरूम खाना फायदेमंद होता है।
होंठों की रंगत फीकी पड़ गई
अगर आपके होंठों की रंगत पहले की तुलना में फीकी पड़ गई है तो इसका कारण बॉडी में आयरन की कमी है। इसे पूरा करने के लिए पालक जैसे आयरन रिच फूड्स को खाना शुरू करें।
होंठ काले पड़ गए हैं
अगर होठों की रंगत काली पड़ रही है और आप स्मोकिंग भी नहीं करते हैं तो इसका कारण मेलानिन होता है। जब शरीर में मेलानिन बढ़ जाता है तो होंठ का बाहरी हिस्सा काला पड़ने लगता है। इस तरह के कालेपन से बचने के लिए रोजाना एक आंवले को खाएं।
बार-बार होंठ सूखना
अगर होंठ सूखता रहता है तो पानी पिएं। शरीर में पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेशन ना होने की वजह से ही होंठ सूखता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।