
सर्दियों में रोजाना सुबह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा गर्म और खांसी-जुकाम रहेगा कोसों दूर
सर्दी के मौसम में शरीर को एक्टिव रखना और जुकाम-खांसी से बचाना बड़ा टास्क होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लोग विटामिन सी युक्त चीजें खाते हैं लेकिन आप कुछ ड्रिंक्स को खाली पेट पी सकते हैं। इन ड्रिंक्स को काफी हेल्दी माना जाता है और ये कई बीमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद करती हैं।
सर्दियों के मौसम में खुद को फिट और जुकाम-खांसी से बचाकर रखना बड़ा टास्क होता है। खान-पान के साथ इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली चीजें खाने पर लोग ध्यान देते हैं। अगर आप भी सर्दियों में जुकाम-खांसी से बचना चाहते हैं, तो कुछ मॉर्निंग वाले हेल्दी ड्रिंक्स हैं। इन्हें पीकर आप तरोताजा महसूस करेंगे और जुकाम-खांसी से भी बचे रहेंगे। चलिए इनके बारे में बताते हैं।
1- दालचीनी और शहद की चाय
दालचीनी और शहद वाली चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इनसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है। शहद सर्दी में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और दालचीनी जुकाम को दूर रखती है। इसे बनाने के लिए पानी को उबाल लें और फिर उसमें दालचीनी डालकर खौलाएं। इसके बाद हल्का ठंडा करें और शहद मिक्स करके पी लें।
2- अदरक-नींबू चाय
दूध वाली चाय अक्सर लोग सुबह उठते ही पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी अदरक-नींबू वाली चाय पी है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है, इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। पानी में अदरक के टुकड़े डालकर खौलाएं और कप में छान लें। फिर इसमें नींबू का रस मिक्स करें और पिएं।
3- तुलसी और अदरक की चाय
तुलसी और अदरक वाली चाय भी सर्दियों में फायदेमंद रहेगी। इसे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और जुकाम-खांसी भी दूर रहेगा। तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और अदरक भी फायदेमंद होती है। पानी में तुलसी की पत्तियां साफ करके डालें और इसी में अदरक को स्लाइस में काटकर डालें। दोनों चीजें जब अच्छे से खौल जाए, तब इसे छानकर हल्का ठंडा करके पिएं।

4- सेब का सिरका-शहद पानी
सेब का सिरका विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभकारी बैक्टीरिया से भरपूर होता है और शहद सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। दोनों को मिलाकर पानी तैयार करें। पानी को गुनगुना करें और इसमें सेब का सिरका और शहद मिक्स करें। रोजाना सुबह इसे खाली पेट पिएं। इसे पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
5- हल्दी वाला दूध
ऐसा कहा जाता है कि चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। लेकिन सर्दियों में जुकाम-खांसी से बचने के लिए भी आप इसे पी सकते हैं। हल्दी में विटामिन, खनिज और फाइबर होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। दूध गर्म करें और उसमें हल्दी मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट स्वस्थ रहेगा और जुकाम नहीं होगा। आपका शरीर में गर्म रहेगा।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




