भुट्टे के रेशे फेंक देते हैं? इनसे चाय बनाकर पिएं, होंगे कई फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भुट्टा खाने के बाद उसके रेशों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन यही रेशे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सेहत को कई फायदे पहुंचा सकते हैं।

Corn Silk Health benefits
भुट्टे के बाल या कॉर्न सिल्क को अक्सर कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन सेहत के लिए ये बड़े काम के हैं।

बरसात के मौसम में भुट्टा खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन भुट्टा साफ करते समय हम उसके ऊपर लगे पतले-पतले रेशों को बिना सोचे सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचिए।

भुट्टे के ये रेशे बेकार हिस्सा नहीं हैं। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कई सालों से इनका इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में भी किया जाता रहा है। इन रेशों से चाय बनाकर पी जाती है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है।

भुट्टे के रेशों में क्या होता है?

भुट्टे के रेशों में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें चीनी भी नहीं होती। यही वजह है कि इसे हल्का और सेहतमंद पेय माना जाता है।

  1. शरीर की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं: भुट्टे के रेशों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर शरीर में हल्की सूजन की परेशानी रहती है, तो यह फायदेमंद हो सकते हैं।
  2. पेशाब से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है: घरेलू उपायों में भुट्टे के रेशों का इस्तेमाल पेशाब के रास्ते में जलन या हल्की परेशानी होने पर किया जाता है। हालांकि, अगर दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
  3. खून में शुगर का लेवल संभालने में मदद कर सकते हैं: कुछ रिसर्च बताते हैं कि भुट्टे के रेशे खून में शुगर का स्तर संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इसे मधुमेह की दवा का विकल्प बिल्कुल ना समझें।
  4. किडनी स्टोन में मददगार हो सकते हैं: कुछ लोग गुर्दे की पथरी या पेशाब से जुड़ी परेशानी में भी भुट्टे के रेशों की चाय पीते हैं। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है।
  5. शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाव: इनमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

भुट्टे के रेशों की चाय कैसे बनाएं?

एक मुट्ठी ताजे भुट्टे के रेशे

दो कप पानी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले रेशों को अच्छी तरह धो लें।
  • अब दो कप पानी में इन्हें दो से तीन मिनट तक उबालें।
  • पानी को छान लें, इसे हल्का गर्म या ठंडा करके पिएं।
  • चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस या एक चुटकी दालचीनी मिला सकते हैं।

कितना पिएं?

दिन में एक कप पीना काफी है। जरूरत से ज्यादा पीना ठीक नहीं माना जाता।

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग हाई बीपी की दवा लेते हैं, वे पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • गुर्दे की बीमारी वाले लोग भी बिना सलाह इसका सेवन ना करें।
  • अगर आप पेशाब बढ़ाने वाली दवा ले रहे हैं, तो भी सावधानी रखें।

ध्यान रखें: भुट्टे के रेशे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन किसी बीमारी का इलाज नहीं। इन्हें सिर्फ एक घरेलू और सहायक उपाय की तरह ही अपनाएं। अगर कोई पुरानी बीमारी है या दवा चल रही है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेस्ट है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थभुट्टे के रेशे फेंक देते हैं? इनसे चाय बनाकर पिएं, होंगे कई फायदे