क्या आपका लिवर हो रहा है बीमार? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बोले- ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज
शरीर के किसी भी अंग में कोई समस्या होने पर संकेत मिलने लगते हैं लेकिन हम नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपके लिवर में कोई दिक्कत होती है, तो शुरुआत में ही 5 संकेत मिलते हैं, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

शरीर के अंदर जब भी कोई समस्या होती है, तो वह कुछ संकेत देने लगता है। हालांकि, हम अक्सर इन शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर, किडनी और फेफड़ों में गड़बड़ी होने पर थकान, दर्द या अन्य कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। खासतौर पर अगर लिवर में सूजन हो या फैटी लिवर की समस्या हो, तो पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, मतली, उल्टी और लगातार थकान जैसे संकेत नजर आ सकते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, लगभग 85% लोग लिवर से जुड़े इन 5 महत्वपूर्ण लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। समय के साथ यही लापरवाही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। डॉक्टर का कहना है कि यदि इन शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए और उचित इलाज कराया जाए, तो कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
लिवर डैमेज क्यों होता है?
चिकनाई वाली चीजें, शराब, स्मोकिंग या प्रोटीन वाले सप्लीमेंट्स ज्यादा लेने से लिवर पर असर पड़ता है। पहले लिवर पर सूजन आने लगती है और धीरे-धीरे समस्या बढ़कर फैटी लिवर या डैमेज का खतरा बढ़ सकता है। आजकल लोग जंक फूड और अल्कोहल ज्यादा लेते हैं और साथ में ऑयली फूड लिवर के लिए जहर बन जाता है।
इन 5 लक्षणों को न करें इग्नोर
1- हल्का-हल्का दर्द
लिवर स्पेशलिस्ट का कहना है कि पसलियों के नीचे हल्का-हल्का दर्द बना रहना। ये दर्द बहुत तेज नहीं होता है लेकिन हल्का बना रहता है। दर्द होने का मतलब साफ होता है कि लिवर कैप्सूल स्ट्रेस की वजह से स्ट्रेच हो रही है।
2- स्किन पर खुजली या रेडनेस
अगर आपकी स्किन पर रेडनेस या खुजली ज्यादा हो रही है तो उसे आम न समझें। लिवर डैमेज होने का एक संकेत ये भी हो सकता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्या है लेकिन ऐसा नहीं होता। अगर ये समस्या हो रही है तो समझ लीजिए लीवर में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ रहा है।
3- स्पाइडर साइन
अगर शरीर के कुछ हिस्से जैसे सीने या फेस पर मकड़ी जैसे ब्लड वेसेल्स दिख रहे हैं, तो इसका सीधा कारण लिवर से जुड़ा है। इसका मतलब हुआ कि लिवर एस्ट्रोजन नहीं ब्रेक कर पा रहा है।
4- मसल्स का ज्यादा निकलना
हाथ, कंधे या कनपनी के आस-पास मसल्स का ज्यादा बढ़ जाना भी लिवर का एक संकेत होता है। ये संकेत दिख रहे हैं, तो समझ लीजिए कि लिवर डैमेज हो रहा है और वह प्रोटीन को हजम नहीं कर पा रहा है।
5- स्टूल का कलर बदलना
लिवर डैमेज होने के शुरुआती संकेत में से एक है स्टूल का कलर बदलना। इसका रंग बदलकर भूरा, हल्का पीला, सफेद या मिट्टी जैसा दिखेगा। ज्यादातर लोग इसे देखते हैं लेकिन इग्नोर कर देते हैं। अगर आपको ये समस्याएं दिख रही हैं, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


