सावधान! मानसून में तेजी से फैलती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां, समय रहते पहचानें इनके लक्षण
बरसात का मौसम सिर्फ गर्मी से राहत लेकर नहीं आता बल्कि कई बीमारियां भी साथ लाता है। इस मौसम में डेंगू-मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। चलिए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं।

मानसून सीजन सिर्फ गर्मी से राहत नहीं दिलाता बल्कि कई बीमारियों को साथ लेकर भी आता है। इस मौसम में कीचड़-गंदगी, जलभराव और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण कई बीमारियां फैलती हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को सर्दी-खांसी, जुकाम होता है लेकिन अगर आपने लापरवाही बरती तो छोटी चीजें बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आइए जानते हैं मानसून में सबसे ज्यादा होने वाली 5 बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के आसान उपाय।
1. डेंगू (Dengue)
डेंगू ऐसी बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है और एडीज (Aedes) मच्छर साफ पानी में पनपता है। चार में से किसी भी एक वायरस को ले जाने वाला मच्छर डेंगू बुखार का कारण बन सकता है। जब कोई एडीज एजिप्टी मच्छर किसी डेंगू वायरस से पीड़ित व्यक्ति को काटता है, तो उस व्यक्ति का खून मच्छर में पहुंच जाता है। इसी तरह, जैसे ही मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटता है, वायरस उसके शरीर से निकलकर दूसरे व्यक्ति के शरीर में चला जाता है। इस बुखार के लक्षण 4 से 5 दिनों के अंतराल के बाद दिखाई दे सकते हैं।
लक्षण क्या होते हैं
-तेज बुखार
-सिर और आंखों के पीछे दर्द
-शरीर और जोड़ों में तेज दर्द
-त्वचा पर लाल चकत्ते
-प्लेटलेट्स कम होना
2. मलेरिया (Malaria)
मलेरिया मादा एनोफिलीज (Anopheles) मच्छर के काटने से लोगों में फैलती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मलेरिया पैदा करने वाले परजीवियों की 5 प्रजातियां इंसानों को संक्रमित कर सकती हैं, लेकिन इनमें Plasmodium falciparum और Plasmodium vivax सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं। ज्यादातर लोगों को मलेरिया तब होता है, जब उन्हें कोई मलेरिया संक्रमित मच्छर काटता है।
लक्षण भी जान लीजिए
-तेज बुखार के साथ ठंड लगना
-अधिक पसीना आना
-सिरदर्द
-कमजोरी और थकान
3. टाइफाइड (Typhoid)
साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया से टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारी फैलती है। ये खासतौर पर गंदे पानी और खाने से फैलता है और तेज बुखार के साथ इसकी शुरुआत होती है। टाइफाइड आमतौर पर 7 से 14 दिनों में ठीक हो जाता है लेकिन अगर इलाज में देरी की जाती है, तो ये कई हफ्तों तक रह सकता है।
इसके लक्षण क्या हैं
-लगातार तेज बुखार
-पेट दर्द
-भूख कम लगना
-कमजोरी
-दस्त या कब्ज
4. वायरल फीवर (Viral Fever)
मानसून सीजन में सबसे ज्यादा होता है वायरल फीवर। जब हमारे शरीर में कोई भी वायरस घुसता है, तब बॉडी का इम्यून सिस्टम उससे लड़ने के लिए टेंपरेचर बढ़ा देता है और उसी को वायरल फीवर कहा जाता है। ये संक्रमित व्यक्ति के खांसने-छींकने पर दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।
मुख्य लक्षण
-तेज बुखार
-गले में खराश
-खांसी-जुकाम
-शरीर में दर्द
-थकान
5. लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis)
लेप्टोस्पाइरा नाम के बैक्टीरिया से फैलती है लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) बीमारी। यह बीमारी संक्रमित जानवरों के मूत्र से दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से फैल सकती है। बरसात में हर जगह जलभराव रहता है और उससे इसके फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ता है।
लक्षण क्या होते हैं
-तेज बुखार
-सिरदर्द
-मांसपेशियों में दर्द
-आंखों का लाल होना
-गंभीर मामलों में किडनी या लिवर पर असर
कैसे करें बचाव
घर के आस-पास गंदे पानी को रुकने न दें और फुल बाजू वाले कपड़े पहनें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


