वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद जरूर करें ये काम नहीं तो सेहत हो जाएगी खराब
Can Washing Machine Make You Sick: वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें नहीं तो ये सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन सबसे सरल और सुविधाजनक रहती है। इसमे कम समय में ही कपड़े धुल भी जाते हैं और सूख भी जाते हैं। लेकिन कई बार लोग कपड़े धोने के साथ कुछ लापरवाही कर देते हैं। जिसकी वजह से हेल्थ को नुकसान होने का खतरा रहता है। अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद ये काम करते हैं तो फौरन बंद कर दें। इससे कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। जिससे बीमारियों का खतरा हो सकता है।
गीले कपड़े मशीन में ही छोड़ देना
ज्यादातर लोग कपड़ों को धोने और सुखाने के बाद मशीन में ही रातभर के लिए छोड़ देते है। ऐसा करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, कपड़ों से पानी निकलने के बाद ही इतना मॉइश्चर रहता है कि बैक्टीरिया पनपने लगें। जब गीले कपड़े बंद वॉशिंग मशीन में रातभर पड़े रह जाते हैं तो उनमे बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि उन कपड़ों को निकालकर फौरन हवा में डाल दिया जाए।
वॉशिंग मशीन का ढक्कन बंद कर देना
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद फौरन ढक्कन बंद कर दिया जाता है। ऐसा करने के गीले सरफेस पर बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। खासतौर पर फ्रंट लोड मशीन के ढक्कन की बनावट ऐसी होती है कि पानी और एयर बाहर ना निकले। इस तरह की मशीन को फौरन बंद कर देने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जो कपड़ों के जरिए आपके शरीर में भी पहुंच जाएंगे। इसलिए कपड़े धोने के बाद वॉशिंग मशीन को कुछ देर ढक्कन खुला छोड़ दें, जिससे हवा से सूख जाए और बैक्टीरिया पनपने के चांस कम हो जाएं।
अंडरवियर और मोजे धोना
वॉशिंग मशीन में अंडरवियर और मोजे भूलकर भी नहीं धोने चाहिए। इससे मशीन में पड़े बाकी कपड़ों में बैक्टीरिया पहुंच जाते हैं और पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं। इसलिए अंडरवियर और मोजे हमेशा अलग से धोएं और मशीन में नहीं डालने चाहिए।
बेडशीट को गर्म पानी से ना धोना
बेडशीट पर सैकड़ों जर्म्स होते हैं। जिन्हें साफ करने के लिए ही धोया जाता है। लेकिन जब आप इसे वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी से धोते हैं तो ये जर्म्स पूरी तरह साफ नहीं होते बल्कि बेडशीट पर पीले धब्बे छोड़ देते हैं। हमेशा गर्म पानी से ही बेडशीट को वॉशिंग मशीन में धोना चाहिए। इससे जर्म्स और बैक्टीरिया निकल जाते हैं।
वॉशिंग मशीन साफ ना करना
वॉशिंग मशीन भले ही कपड़ों को साफ करती है। लेकिन इसे भी साफ करना जरूरी है। वॉशिंग मशीन में छोटे-बड़े कई छेद बने होते हैं। जिनमे गंदगी और बैक्टीरिया जम जाते हैं। जो कपड़े धोते वक्त वापस कपड़ों पर लग जाते हैं। इसलिए कुछ समय में वॉशिंग मशीन की सफाई भी जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।