Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 main reason of causing cancer in adults cancer surgeon Jayesh Sharma explains
इन कारणों की वजह से बढ़ रहा यंग लोगों में कैंसर का खतरा, ऑन्कोलॉजिस्ट ने चेताया- 5वीं गलती बिल्कुल न करें

इन कारणों की वजह से बढ़ रहा यंग लोगों में कैंसर का खतरा, ऑन्कोलॉजिस्ट ने चेताया- 5वीं गलती बिल्कुल न करें

संक्षेप:

रायपुर के सीनियर कैंसर सर्जन जयेश शर्मा ने यंग लोगों में कैंसर होने के 5 कारणों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि इन 5 गलतियों को करने से बचें, तो आपके ऊपर से कैंसर का खतरा भी कम होगा।

Dec 21, 2025 08:51 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में हर साल लाखों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मरते हैं। आजकल कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है और जवान से लेकर बूढ़े लोगों तक को जकड़ रही है। कैंसर की रोकथाम के लिए काफी जागरुकता फैलाई जा रही है, हेल्दी खाना, लाइफस्टाइल के बारे में बताया जा रहा है। कैंसर मुंह, गले, फेफड़े, लिवर, पेट, आंत, हड्डियों, बच्चेदानी में हो सकता है और आजकल इसका इलाज भी है लेकिन कई केसेस में लोग सही समय पर डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते हैं। रायपुर के कैंसर के सीनियर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने कैंसर के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, उनके मुताबिक लोग 5 बड़ी गलतियां कर रहे हैं। इन गलतियों के कारण ही कैंसर का खतरा तेजी से फैल रहा है, चलिए इनके बारे में बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1- तंबाकू- तंबाकू, गुटखा, खैनी, सिगरेट, हुक्का इन सभी चीजों से कैंसर फैलता है। अगर आप इनमें से कोई भी चीज खाते हैं, तो कैंसर का खतरा रहेगा। भारत में हर साल गुटखा खाकर कैंसर से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख से भी ऊपर होती है।

2- एचपीवी वायरस- डॉक्टर जयेश ने बताया कि एचपीवी वायरस की वजह से भी कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का इंफेक्शन। सर्विक्स के सब कैंसर इसी के कारण होते हैं। मुंह-गले के कैंसर भी इससे होने लगे हैं। इसमें अनसेफ सेक्स, खराब पीरियड्स हाइजीन के कारण भी फैलता है।

3- शराब का सेवन- भारत में अब शराब पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शराब पीने से लिवर खराब होता है, ये आप जानते हैं। लेकिन इससे मुंह, पेट, गला, फूड पाइप, पेट, आंत भी डैमेज होते हैं। शराब पीने से सबसे ज्यादा कैंसर होता है। इसलिए इसे पीना बंद करें।

4- मोटापा- डॉक्टर के मुताबिक, चौथा कारण है मोटापा (ओबेसिटी)। इसमें आपकी खराब डायट भी आता है और आलस भी। अगर आप पूरा दिन पड़े रहते हैं, बिना किसी एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी के और ऊपर से खाना भी अच्छा नहीं खाते। तो कैंसर आपको घेर लेगा। फिर ये शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। वर्ल्ड वाइड में ओबेसिटी 15 परसेंट है और इससे कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा है।

5- घर का खाना- डॉक्टर के मुताबिक, सभी रिपोर्ट्स-रिसर्च के मुताबिक बाहर का खाना लोगों में कैंसर की बीमारी को जन्म दे रहा है। बाहर का जंक फूड, जो किस तेल में बना है या फिर उसमें इस्तेमाल सामान कैसा है, हमें कुछ पता नहीं होता। भारत में कैंसर के केसेस फिर भी कम इसलिए हैं क्योंकि यहां अभी भी लोग घर का बना खाना खाते हैं और अच्छा अनाज खाते हैं। इसलिए बाहर का खाना बंद करें, जंक-फास्ट फूड से सेहत पर बुरा असर होगा।

खास टिप्स- डॉक्टर जयेश का कहना है कि जो लोग ये सभी चीजें खाते हैं, उन्हें भी कैंसर हो सकता है और ना खाने से भी। इसलिए हाइजीन मेंटेन रखें, अच्छा-घर का खाना खाएं, एक्सरसाइज करें। दूसरी टिप है कि पेस्टीसाइड्स से कैंसर नहीं होता है, इसके डर से कई लोग फल खाना बंद कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:नाश्ते में अक्सर लोग खा लेते हैं ये भारतीय मिठाई, डॉक्टर बोलीं- बढ़ाती है शुगर

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।