40 से पहले क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए दिल को कमजोर करने वाले 5 बड़े कारण
35-40 की उम्र में हार्ट अटैक होना आजकल आम बात हो चुकी है, हेल्दी और फिट दिखने वाले लोगों को भी दिल का दौरा पड़ रहा है। इसके पीछे का कारण है आपकी खराब लाइफस्टाइल। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि आपकी 5 आदतें दिल को हर दिन कमजोर बना रही हैं।

आजकल हार्ट अटैक होना काफी आम चुका है, पहले ये 50-60 की उम्र के बाद होता था। बाहर से हेल्दी और फिट दिखने वाले लोगों को 35-40 की उम्र में ही अचानक दिल का दौरा पड़ जाता है और ऐसे में कुछ समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। हार्ट अटैक तब आता है जब आपका दिल कमजोर हो चुका हो या फिर कोई नस ब्लॉक हो जाए। इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी और अनहेल्दी खानपान जैसी आदतें बड़ी वजह बन रही हैं। रोजमर्रा की कुछ गलतियां धीरे-धीरे हमारे दिल को कमजोर करती हैं और समय रहते ध्यान न देने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जो आपके दिल की सेहत को हर दिन नुकसान पहुंचा रही हैं।
- 5 खराब आदतें क्या हैं
जाने-अनजानें में हम रोजाना ऐसी कुछ आदतों को अपना लेते हैं, जिससे न सिर्फ हमारा दिल बल्कि शरीर भी कमजोर होता चला जा रहा है। कहीं आप भी इन आदतों की चपेट में तो नहीं आ चुके हैं, चलिए आपको कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल खुल्लर की बताई कुछ चीजों के बारे में बताते हैं।
1- ब्रेकफास्ट स्किप करना
ऑफिस-कॉलेज जाने की जल्दी के चक्कर में अक्सर लोग अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। नाश्ता आपके शरीर को पूरा दिन एनर्जी देता रहता है। नाश्ता करने से स्ट्रेस लेवल नहीं बढ़ता, कार्टिसोल कंट्रोल में रहता है, ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है। अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं, तो सभी चीजों का लेवल अप हो जाता है और ये आपके हार्ट के लिए बुरा है। आप नाश्ते में पराठा, रोटी, ओट्स, अंडा कुछ भी खाएं लेकिन स्किप ना करें।
2- नो एक्सरसाइज
सुबह उठे बैठे-बैठे फोन चलाया ऑफिस गए और वहां 8-9 घंटे कुर्सी पर चिपककर बैठ गए। फिर घर आ गए और बिस्तर पर पड़े-पड़े फोन चलाते रहे। यही आदत आजकल ज्यादातर लोगों की हो चुकी है, जो आपके हार्ट के लिए खतरनाक है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। तभी उसकी मसल्स मजबूत होंगी। अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो सिर्फ आधे घंटे वॉक करें या फिर घर में योगा कर लीजिए।
3- कम नींद ज्यादा तनाव
नींद के लिए 8 घंटे सबसे बेस्ट माने जाते हैं लेकिन अब ये घटकर 6 घंटे हो चुके हैं। अगर आप 6 घंटे भी कायदे से सो जाते हैं, तब भी हार्ट के लिए अच्छा है। 6 घंटे से कम की नींद आपके दिल को कमजोर कर देगी। कम नींद होगी तो दिमाग पर प्रेशर बढ़ेगा और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ता जाएगा। इसका असर आपके दिल पर पड़ेगा और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ेगा।
4- प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स खाने का ट्रेंड अब खूब बढ़ चुका है, पैकेट वाली चीजें लाओ और खाओ। इसके अलावा लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके चीजें मंगवाकर खाते हैं लेकिन इन चीजों में भारी मात्रा में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है। बढ़ा हुआ बीपी दिल के लिए साइलेंट किलर होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
5- स्मोकिंग-ड्रिंकिंग
अगर आप भारी मात्रा में सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं, तो भी आपका दिल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। आजकल लोगों ने लाइफस्टाइल में सिगरेट-शराब को खासतौर पर जोड़ लिया है, लेकिन ये दोनों ही चीजें न सिर्फ हार्ट अटैक को दावत देते हैं बल्कि इससे कई तरह के कैंसर का भी खतरा बनता है।
क्या करना चाहिए-
- सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं।
- आधे घंटे वॉक करें या फिर एक्सरसाइज करें।
- नाश्ते में हेल्दी चीजों को खाएं, जिसमें प्रोटीन-फाइबर हो।
- ऑफिस में लगातार बैठे न रहें, बीच-बीच में उठें और टहलें।
- लंच-डिनर में हेल्दी ऑप्शन रखें और बाहर के खाने से बचें।
- शराब-सिगरेट को लिमिट में करें। चाय-कॉफी भी ज्यादा न लें।
- नींद कम से कम 6-7 घंटे की लें, इससे कम खतरे की घंटी होती है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


