माइक्रोवेव में भूलकर भी दोबारा गर्म न करें ये 5 चीजें, खाना बन जाएगा जहर! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
माइक्रोवेव ने किचन के कई कामों को आसान कर दिया है और ठंडा खाना 1 मिनट में गर्म भी कर देता है। लेकिन कुछ चीजें हैं, जो अगर आप इसमें दोबारा गर्म करके खाते हैं, तो उसका कोई भी पोषण शरीर को नहीं मिलता है। चलिए बताते हैं किन चीजों को न खाएं।

आजकल माइक्रोवेव लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। ऑफिस से लौटने के बाद खाना गर्म करना हो, बच्चों के लिए जल्दी से स्नैक्स तैयार करने हों या बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके खाना हो, माइक्रोवेव मिनटों में काम आसान कर देता है। इसमें गैस जलाने की झंझट नहीं और ना ही ज्यादा मेहनत। लेकिन सुविधा के साथ थोड़ी सावधानी भी बेहद जरूरी है। कई लोग बिना सोचे-समझे हर तरह के खाने को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म कर लेते हैं, जबकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें रीहीट करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बार-बार गर्म करने से खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं और कुछ मामलों में हानिकारक बैक्टीरिया या टॉक्सिन्स बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजों को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए। कहीं आप भी इन चीजों को दोबारा गर्म करके तो नहीं खा रहे हैं, अगर हां तो आज ही ये आदत छोड़ दें।
डॉक्टर्स क्या कहते हैं
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, आप चाहे कितने भी अच्छे ब्रांड का माइक्रोवेव इस्तेमाल कर रहे हों अगर कुछ चीजों को दोबारा गर्म करके खाते हो तो उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू जीरो हो जाती है। फिर आप बस उन्हें खा रहे हैं, उससे आपके शरीर को कोई फायदा नहीं मिलेगा। चलिए जानते हैं ये 5 चीजें कौन सी हैं-
अंडा
- मान लीजिए आपने अंडा उबालकर रखा और वो ठंडा हो गया। अब ठंडा अंडा खाना किसी को पसंद नहीं है, तो आपने उसे माइक्रोवेव में कुछ ही मिनट में गर्म कर लिया। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है लेकिन अगर आप इन्हें दोबारा गर्म करते हैं, तो इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। साथ ही ये हीट प्रेशर के कारण अंदर ही फट सकता है। अंडा आप फ्रिज में रखते हैं और उसे निकालकर खा लेंगे तो नुकसान नहीं करेगा लेकिन दोबारा गर्म करने से कोई फायदा नहीं है।
विटामिन सी रिच फूड्स
- विटामिन सी रिच फूड्स जैसे खट्टे फल और सब्जियां आपको माइक्रोवेव में दोबारा गर्म नहीं करने चाहिए। इनमें ब्रोकली, लाल-पीले शिमला मिर्च, पालक, बेरीज, हरी पत्तियों वाली सब्जियां शामिल हैं। इन्हें अगर आप खाने के लिए गर्म करते हैं, तो इनका न्यूट्रिशन खत्म हो चुका होता है।
चिकन
- फ्रिज में रखा चिकन अगर बार-बार या माइक्रोवेव में दोबारा गर्म किया जाए तो चिकन में मौजूद प्रोटीन और फैट की संरचना बदलने लगती है, जिससे उसका स्वाद पहले जैसा नहीं रहता। कई बार चिकन सूखा, सख्त और रबर जैसा महसूस होने लगता है। इसके अलावा, अगर चिकन को सही तरीके से स्टोर या गर्म न किया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो पेट दर्द, गैस, अपच या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए चिकन को हमेशा सही तापमान पर रखें और जरूरत हो तो गैस पर गर्म करके खाएं।
सीफूड-मछली
- मछली और अन्य सीफूड को माइक्रोवेव में दोबार गर्म करके खाते हैं, तो उनका स्वाद बदल जाता है और टेक्सचर भी। वह रबर जैसे हो जाते हैं और उनका पोषक तत्व भी खत्म हो जाता है। कोशिश करें कि सीफूड ताजा खरीदें और खाएं उसे स्टोर करने के बाद खाना फायदेमंद नहीं होता। इसके अलावा मछली अगर आप फ्रिज में रखते हो और फिर गर्म कर लेते हैं, तो ये भी फूड प्वाइजनिंग का खतरा बनती है।
स्टेक मीट
- बड़े-बड़े टुकड़ों में आने वाला मीट फिर चाहे वह सुअर का हो या अन्य कोई, उसे भी हाई टेंपरेचर के साथ माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करने की गलती न करें। उसे गर्म करेंगी तो वह खाने लायक नहीं होगा, चीमड़ हो जाता है और न्यूट्रिशन वैल्यू भी उसकी जीरो हो जाती है। कोशिश करें कि स्टेक मीट को फ्रिज से निकालकर थोड़ी देर नॉर्मल होने के लिए रखें और फिर गैस पर गर्म करें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


