शरीर में आयरन की कमी को ऐसे पहचानें, डॉक्टर ने बताए 5 कॉमन साइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आपको पूरी नींद के बाद भी थकान रहती है, जल्दी ठंड लगती है या थोड़ी दूर चलते ही सांस फूलने लगती है? ये आम लगने वाली परेशानियां शरीर में आयरन की कमी से जुड़ी हो सकती हैं।

5 Common Signs of Iron Deficiency
शरीर में आयरन की कमी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं जिनपर अक्सर ध्यान नहीं जाता, जानें 5 बहुत कॉमन साइन।

हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और आयरन उनमें से एक है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन का काम खून के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। इसलिए शरीर में आयरन कम होने पर सिर्फ कमजोरी ही नहीं, कई दूसरी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। खास बात यह है कि आयरन की कमी के कुछ साइन इतने कॉमन होते हैं कि लोग उन्हें अक्सर इग्नोर कर देते हैं।

एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. कुणाल सूद ने आयरन की कमी से जुड़े 5 बहुत कॉमन साइन बताए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में -

1. पूरी नींद के बाद भी थकान रहना

अगर आप रात में अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठकर थका हुआ महसूस करते हैं और दिनभर बॉडी में एनर्जी भी नहीं रहती, तो इसे सिर्फ ज्यादा काम का असर मानकर इग्नोर ना करें। डॉ. कुणाल सूद के अनुसार, आयरन कम होने पर व्यक्ति को लगातार थकान और फोकस करने में परेशानी होती है।

2. बाकी लोगों से ज्यादा ठंड लगना

कमरे का तापमान नॉर्मल है, फिर भी आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है? यह भी आयरन की कमी से जुड़ा एक संकेत हो सकता है। शरीर में आयरन कम होने पर शरीर की गर्मी बनाने और उसे संभालने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

3. छोटे काम में ही सांस फूलना

सीढ़ियां चढ़ते समय, थोड़ी तेज चलने पर या सामान उठाते हुए अचानक सांस फूलने लगे, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। आयरन की कमी होने पर रोज के आसान काम भी पहले से ज्यादा मुश्किल लग सकते हैं। लेकिन नई या अचानक शुरू हुई सांस की परेशानी को सिर्फ आयरन की कमी मानना सही नहीं है।

4. अचानक ज्यादा बाल झड़ना

अगर कुछ समय से बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं और कंघी या नहाने के बाद बालों के गिरने की मात्रा बढ़ गई है, तो इसका एक कारण आयरन की कमी भी हो सकता है। इसलिए लगातार बाल झड़ रहे हों तो सिर्फ हेयर प्रोडक्ट बदलने के बजाय कारण जानना जरूरी है।

5. त्वचा या आंखों के अंदर का हिस्सा पीला दिखना

आयरन की कमी बढ़ने पर कुछ लोगों की त्वचा नॉर्मल से ज्यादा पीली या फीकी दिखाई दे सकती है। आंख की निचली पलक के अंदर का हिस्सा भी पहले के मुकाबले हल्का दिख सकता है। ऐसा हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से हो सकता है।

कब करानी चाहिए जांच?

इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि आपको आयरन की कमी होगी ही होगी। इनकी कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। इसलिए ऐसे लक्षण लगातार बने रहें, तो डॉक्टर से बात करना बेहतर है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर खून की जांच करवाकर आयरन और हीमोग्लोबिन का लेवल चेक कर सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थआयरन की कमी को ऐसे पहचानें, डॉक्टर ने बताए 5 कॉमन साइन