PCOS को लेकर फैली हैं ये 5 गलतफहमियां, डॉक्टर ने तोड़े बड़े मिथ!

Jan 22, 2026 03:53 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

PCOS को लेकर इंटरनेट पर अधूरी और गलत जानकारी भरी पड़ी है। Dr Tanya बता रही हैं PCOS से जुड़े 5 ऐसे झूठ, जिन पर भरोसा करना आपकी सेहत और मानसिक शांति दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

PCOS को लेकर फैली हैं ये 5 गलतफहमियां, डॉक्टर ने तोड़े बड़े मिथ!

आज के समय में PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं में तेजी से सामने आ रहा है, लेकिन इसके साथ ही इससे जुड़ी गलतफहमियां भी उतनी ही तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया और अधूरी मेडिकल जानकारी के कारण कई महिलाएं डर, शर्म और गलत इलाज के जाल में फंस जाती हैं। गाइनकॉलोजिस्ट Dr Tanya ने PCOS से जुड़े 5 बड़े झूठों को सामने रखकर उनकी सच्चाई बताई है।

झूठ नंबर 1: सिर्फ अल्ट्रासाउंड से PCOS का पता चल जाता है!

Dr Tanya के अनुसार, सिर्फ एक अल्ट्रासाउंड से PCOS डायग्नोज नहीं किया जा सकता। Rotterdam Criteria के तहत PCOS की पुष्टि के लिए 3 में से कम से कम 2 चीजों का होना ज़रूरी है- हार्मोनल असंतुलन, ओव्यूलेशन में गड़बड़ी और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट। इसके साथ डॉक्टर की क्लिनिकल जांच भी जरूरी होती है।

झूठ नंबर 2: PCOS और PCOD अलग-अलग बीमारियां हैं!

यह सबसे ज्यादा फैला हुआ मिथ है। Dr Tanya साफ कहती हैं कि PCOS और PCOD एक ही स्थिति के दो नाम हैं। इनमें से कोई'ज्यादा गंभीर' नहीं होता।

झूठ नंबर 3: दवाओं से ओवरी की सिस्ट घुल जाती हैं!

PCOS में असल में कोई सिस्ट होती ही नहीं, जो दिखता है वह अधपके एग्स (immature eggs) होते हैं। इसलिए 'सिस्ट घुलाने वाली दवाइयों' के दावे पूरी तरह भ्रामक हैं।

झूठ नंबर 4: सिर्फ मोटी महिलाओं को PCOS होता है!

PCOS शरीर के आकार को नहीं देखता। दुबली-पतली महिलाएं भी PCOS से प्रभावित हो सकती हैं। हां, PCOS में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मोटापा इसकी वजह नहीं है।

झूठ नंबर 5: इस दवा से PCOS पूरी तरह ठीक हो जाएगा!

PCOS का कोई स्थायी इलाज (cure) नहीं है। इसे सिर्फ लाइफस्टाइल, सही खान-पान, स्ट्रेस मैनेजमेंट और मेडिकल गाइडेंस से कंट्रोल किया जाता है। '100% cure' का दावा करने वाले सिर्फ डर बेचते हैं।

वुमन हेल्थ टिप: PCOS कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक मैनेजेबल कंडीशन है। सही जानकारी,जागरूकता और डॉक्टर की सलाह ही इसका सबसे बड़ा इलाज है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।