रात में सोने से पहले 99% लोग करते हैं ये 5 गलतियां, न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बोलीं- खुद को कर लेंगे बीमार
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि भारत में ज्यादातर लोग सोने से पहले कुछ गलतियां करते हैं, जिनके कारण उन्हें नींद सही से नहीं आती। इसके अलावा सेहत पर भी बुरा असर होता है।

सुबह से लेकर रात तक की हमारी आदतें सेहत के लिए अच्छी या बुरी मानी जाती है। आजकल ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याओं के पीछे लोगों की गलत लाइफस्टाइल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कई लोग सुबह उठकर कुछ ऐसी आदतें अपनाते हैं, जिससे उनका पूरा दिन थकान भरा रहता है। तो वही कुछ लोग सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें करते हैं, जिससे उनकी नींद पर प्रभाव होता है। अगर आप रात में सही आदतों और रूटीन के साथ नहीं सोते हैं, तो नींद की कमी होती है और इससे हार्ट हेल्थ पर असर होता है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि रात की कुछ आदतों के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। ज्यादातर लोग इन आदतों को अपनाए हुए हैं और यही वजह है कि नींद नहीं पूरी होती। फिर स्ट्रेस रहता है और दिनभर शरीर में आलस बना रहता है। चलिए बताते हैं इन आदतों के बारे में, अगर आप भी इन्हें फॉलो करते हैं, तो आज ही छोड़ दीजिए।
1- पेट के बल सोना
कुछ लोग सीधा, तो कई लोग करवट लेकर और वही कुछ लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं। सभी के सोने की स्टाइल अलग-अलग होती है। श्वेता शाह का कहना है कि पेट के बाल सोने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। हार्ट हेल्थ पर असर होता है, ब्रेन को कम ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, नींद भी सही से नहीं बन पाती। ऐसे में आपको बार-बार करवटें बदलना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें सीधा या फिर करवट लेकर ही सोएं।
2- नींद की गोली
कम या नींद न आने की समस्या से परेशान लोग खुद ही अपने डॉक्टर बन जाते हैं और नींद की गोलियां लेने लगते हैं। नींद की गोलियों से आप तब तक ही सो सकते हैं, जब तक ये दवा खाते हैं। इसके बाद ये समस्या परमानेंट हो जाएगी। नींद की गोली से डिप्रेशन हो सकता है, शराब पीने वाले लोगों के शरीर में रिएक्शन हो सकता है, इसके ओवरडोज से सोते हुए मौत का खतरा भी रहता है। इसलिए नींद की गोली न खाएं, डॉक्टर से सही सलाह लें।
3- हैवी एंड लेट डिनर
आज भी ज्यदातर घरों में 10-11 बजे रात का खाना खाया जाता है और फिर 12 बजे तक सब लेट जाते हैं। साथ ही खाना भी हैवी होता है, जैसे रोटी, सब्जी, दाल, चावल या चिकन-मटन। अगर आप रात में लेट खाना खाते हैं, तो हल्का ही खाएं। वैसे तो सोने से करीब 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए और कोशिश करें कि रात में लाइट मील लें। इससे आपका गट हेल्थ सही रहेगा, पाचन बेहतर होगा, खाना आसानी से पचेगा, आंत साफ रहेगी।
4- तकिए के पास फोन
ज्यादातर लोग अपने तकिए के पास ही मोबाइल रख लेते हैं और सो जाते हैं, इस गलती को करना बंद करें। रात में अचानक फोन के वाइब्रेशन या रिंग बजने से आपकी नींद खुलेगी, हार्ट बीट तेज हो सकती है, स्ट्रेस हार्मोन ट्रिगर हो सकता है और नींद पर भी असर पड़ता है। मोबाइल को हमेशा खुद से थोड़ा दूर रखकर ही सोएं।
5- टीवी ऑन करके सोना
कई लोग टीवी देखते हुए सो जाते हैं और ऐसे में टीवी खुली ही रह जाती है। टीवी की आवाज से नींद सही से नहीं आती, ब्रेन एक्टिव मोड में रहता है, हार्ट बीट फास्ट रहती है और अचानक किसी आवाज से आप घबराकर उठ सकते हैं, जो रिस्की होता है। इसलिए हमेशा टीवी बंद करके ही सोएं। कमरे में जितनी शांति होगी, नींद उतनी अच्छी होगी।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



