सावधान! लिवर को चुपचाप डैमेज कर रही हैं ये 5 चीजें, शराब से भी ज्यादा खतरनाक
लिवर शरीर का बेहद खास अंग है और अगर ये डैमेज हो जाए, तो मौत हो सकती है। शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है लेकिन कुछ और भी चीजें हैं, जो साइलेंट किलर की तरह आपके लिवर को नुकसान पहुंचा रही हैं।

शरीर के खास अंगों में से एक होता है लिवर, जो अगर सही से काम करता रहे तो आप भी स्वस्थ रहेंगे। फैटी लिवर की समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है और इसका सीधा कनेक्शन है गलत खान-पान से। लिवर को हेल्दी और हैप्पी रखने के लिए आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो फायदेमंद हो। ज्यादातर लोग भारी मात्रा में शराब पीते हैं, ये लिवर के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है। शराब में ऐसे तत्व होते हैं, जो लिवर में मौजूद B12 को धीरे-धीरे खत्म कर देता है, ऐसे में ये सही से काम करना बंद कर देता है। सिर्फ शराब ही नहीं ऐसी और भी खाने की चीजें हैं, जो आपके लिवर को धीरे-धीरे डैमेज कर रही है। अगर आप भी इन चीजों को खाते हैं, तो सतर्क हो जाइये।
लिवर काम क्या करता है
शरीर के खराब टॉक्सिन्स को बाहर करना, पाचन के लिए पित्त को बनाना, फूड से मिलने वाली एनर्जी को स्टोर करता है, शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन्स (A,D,E,K, B12) को स्टोर करने में हेल्प करता है। इसमें मौजूद तत्व वायरस या इंफेक्शन से लड़ने में हेल्प करते हैं और शरीर को बचाते हैं। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें सूजन या डैमेज होने पर इंसान गंभीर रूप से बीमार हो सकता है।
शराब कैसे पहुंचाती है नुकसान
ज्यादा शराब पीने से लिवर से बन रहा पित्त कम होने लगता है, जिससे खाना पचने में दिक्कत आती है। इसके अलावा शराब से फैटी लिवर, सिरोसिस और कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादा शराब पीने वाले लोगों का लिवर जल्दी डैमेज हो जाता है।
5 खतरनाक खाने की चीजें
लिवर के लिए शराब से भी ज्यादा खतरनाक चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन चीजों का सेवन आमतौर पर आजकल हर कोई करता है और यही कारण है कि अब लोग फैटी लिवर या फिर सूजन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन चीजों को ज्यादा खाते हैं, तो अभी संभल जाइये। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं-
1- पैकेट या स्नैक्स फूड
पैकेट या प्रोसेस्ड फूड्स आजकल हर कोई खाने लगा है, लेकिन ये सेहत के लिए खासतौर पर लिवर के लिए बुरा होता है। इसमें मौजूद चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव्स लिवर के लिए खराब होते हैं और सूजन पैदा करते हैं।
2- हाई शुगर फूड्स
अगर आप हाई शुगर फूड्स खाते हैं, तो इससे भी लिवर को खतरा है। ज्यादा शुगर लिवर में फैट जमा करती है, जिससे वह इसे पचा नहीं पाता और फिर सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी बीमारियां होती हैं।
3- हर्ब्स और सप्लीमेंट्स
बॉडी बनाने के चक्कर में ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स लेते हैं लेकिन इसकी सही जानकारी ना पता होने पर ये लिवर के लिए बुरा है। ज्यादा प्रोटीन युक्त सप्लीमेंट्स लिवर पर प्रेशर बनाते हैं और वह ज्यादा प्रोटीन पचा नहीं पाता। इसके अलावा आयुर्वेदिक दवाइयां या मसालेदार खाना भी लिवर के लिए नुकसानदायक है।
4- फ्राइड या जंक फूड
चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर, मोमोज, फ्रेंच फ्राइज आजकल सब मजे से खाते हैं। ये फ्राइड फूड्स लिवर की सेहत के लिए खतरनाक होते हैं और सूजन बढ़ाते हैं। ज्यादा तेल या रिफाइंड लेने से लिवर की पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
5- पेनकिलर्स
किसी भी दर्द के लिए फटाफट पेनकिलर ले लेना भी शरीर और लिवर के लिए घातक हो सकता है। पेनकिलर में ऐसी चीजें होती हैं, जो दर्द में फौरन राहत दिला देती है लेकिन लिवर के लिए ये बुरा होता है। पेनकिलर या अन्य ऐसी दवाइयां लिवर-किडनी पर सीधा असर डालती हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


