Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 big reasons why do stray dogs run and chase behind moving bikes or cars manage panic by adopting these measures
चलती बाइक और कार के पीछे क्यों दौड़ने लगते हैं कुत्ते? घबराने की जगह अपनाएं ये उपाय

चलती बाइक और कार के पीछे क्यों दौड़ने लगते हैं कुत्ते? घबराने की जगह अपनाएं ये उपाय

संक्षेप:

ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं लेकिन आपको बता दें, इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वैज्ञानिक कारण छिपे हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों चलती गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं आवरा कुत्ते और खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं कौन से उपाय।

Mon, 4 Aug 2025 11:27 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आपने अकसर सड़क किनारे बैठे आवारा कुत्तों को अचानक किसी गाड़ी या बाइक के पीछे भौंकते हुए दौड़ लगाते हुए देखा होगा। हो सकता है आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ हुआ हो। यह अनुभव वाकई किसी भी व्यक्ति को डराने या किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप कुत्तों के ऐसा करने के पीछे की असल वजह जानते हैं? ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं लेकिन आपको बता दें, इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वैज्ञानिक कारण छिपे हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों चलती गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं आवरा कुत्ते और खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं कौन से उपाय।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चलती गाड़ी के पीछे क्यों दौड़ने लगते हैं कुत्ते?

गाड़ी का टायर

साइंस की मानें तो कुत्तों के इस व्‍यवहार के पीछे कोई व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि गाड़ी का टायर वजह होती है। दरअसल, कुत्तों की सूंघने की क्षमता मानव की तुलना में बहुत अधिक होती है। ऐसे में गाड़ी के टायर से जब दूसरे कुत्तों की गंध आती है तो कुत्ता आक्रामक होकर वाहन का पीछा करने लगता है।

पुराना कोई जख्म

कुत्ते अक्‍सर उन गाड़‍ियों के पीछे भी दौड़ते हैं, जिससे उनके झुंड के किसी साथी को चोट लगी हो या फिर उसकी मौत हुई हो।

इलाके को लेकर संवेदनशीलता

कुत्तों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। इसके अलावा कुत्ते अकसर अपने इलाके को लेकर बेहद संवेदनशील भी होते हैं। वो जिस जगह रहते हैं उस इलाके को अपना मानने लगते हैं। ऐसे में जब कोई अजनबी वाहन उनके इलाके से होकर गुजरता है, तो वे उस गंध को पहचानकर उसे कोई घुसपैठिया समझकर उस पर भौंकने या उसका पीछा करने लगते हैं।

शिकार की प्रवृत्ति

कुत्तों में शिकार करने की प्रवृत्ति भी तेज होती है। जब कोई वाहन तेजी से सड़क से होकर गुजरता है, तो वे उसे एक शिकार की तरह देखकर पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

पेशाब की गंध पहचानकर करते हैं पीछा

हो सकता है आपने भी कभी अपने कुत्ते को घूमाते हुए यह महसूस किया होगा कि ज्यादातर कुत्ते वाहनों के टायर्स या खंभों पर ही पेशाब करते हैं। ऐसे में जब आपकी गाड़ी किसी दूसरे इलाके में पहुंचती है, तो वहां के कुत्तों को दूसरे कुत्ते की गंध आ जाती है. बस यही गंध सूंघकर कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागना शुरू कर देते हैं। स्थानीय कुत्तों को कभी भी दूसरे क्षेत्र के कुत्ते को अपने इलाके में देखना बर्दाश्‍त नहीं होता है और वो आक्रामक होकर वाहनों के पीछे दौड़ने लगते हैं।

बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए ऐसी स्थिति में क्या करें?

-इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए बिना घबराकर वाहन की स्पीड बढ़ाने की गलती ना करें। आपके ऐसा करने से आपके वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है और आको चोट लग सकती है। अक्सर ये देखा गया है की कुत्ते 100 या फिर 200 मीटर भागने के बाद रुक जाते है, आपको भी अपनी गाडी की स्पीड कम कर देनी चाहिए। आप देखेंगे कि कुत्ते अपने आप ही भागना रुक गए हैं।

-अगर संभव हो तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए गाड़ी को धीरे से रोककर कुछ सेकंड बिना हिले-डुले रुके रहें।

-इस तरह की स्थिति से निपटने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि आप उस एरिया के कुत्तों के साथ घुल-मिल जाएं, ताकि वे आपके वाहन को पहचानने लगें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।