Blanched Almond Benefits: भिगोए नहीं, उबले बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानें खाने का सही तरीका
बादाम खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और आजकल इसे उबालकर खाने का नया तरीका आ चुका है। अभी तक लोग भीगे हुए बादाम खाते थे लेकिन अब उबले बादाम सेहत को ज्यादा फायदा दे रहे हैं।

बादाम को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं और खाना भी बेहद आसान है। लोग बादाम ऐसे भी खा लेते हैं और भिगोकर भी। भीगे हुए बादाम तो आपने खूब खाए होंगे, रातभर पानी में भिगो दो और सुबह छिलका हटाकर खा लिया लेकिन क्या उबले हुए खाए हैं? जी हां, उबले हुए बादाम भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जा रहे हैं। बादाम को उबालकर खाने का तरीका लोगों के बीच काफी फेमस हो रहा है और लोग इस तरह से खाना पसंद कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर उबले हुए बादाम खाने से क्या फायदे होंगे और इसे किस तरीके से खाना सही रहेगा?
बादाम में क्या पाया जाता है?
बादाम में विटामिन ई, हेल्दी फैट्स मोनोअनसैचुरेटेड, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर और फास्फोरस का अच्छा सोर्स होता है। इसकी तासीर गर्म होती है लेकिन ये बच्चों से बूढ़ों तक के लिए फायदेमंद होता है। बादाम खाने से दिमाग भी तेज होता है।
ब्लैंच्ड बादाम क्या है
ब्लैंच्ड का सीधा सा मतलब है उबले हुए बादाम, जिसे लोग खाना पसंद कर रहे हैं। इसमें बादाम का छिलका हटाकर ही खाते हैं लेकिन ये भीगे वाले की तुलना में काफी मुलायम होते हैं। यही कारण है कि लोग भीगे हुए बादाम खाने की बजाय उबालकर खाना पसंद कर रहे हैं। उबले बादाम को आप किसी भी चीज में डालकर खा सकते हैं।
फायदे क्या हैं
कहा जाता है किसी भी चीज को उबालकर खाने से उसके पोषक तत्व जल्दी अवशोषित यानी शरीर में घुल जाते हैं। कमजोर दांत की वजह से जिन लोगों को भीगे हुए बादाम खाने में परेशानी होती है, वह लोग इसे खाएं। इसके फायदे भी कमाल के हैं, चलिए बताते हैं।
1- हार्ट हेल्थ- दिल की सेहत के लिए बादाम काफी फायदेमंद माने जाते हैं, इनमें मौजूद वसा, प्रोटीन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उबले बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं।
2- वजन कंट्रोल में रहेगा- उबले हुए बादाम में फायबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसे खाने से भूख लंबे समय तक नहीं लगती है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो बादाम उबालकर खाएं।
3- त्वचा के लिए- विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स के भरपूर बादाम स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ये त्वचा के पोर्स को खोलने में मदद करता है और कोलेजन को बूस्ट करता है।
4- हड्डियों के लिए- बादाम में मैग्नशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है या फिर हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है, तो उबले बादाम खाना शुरू करें।
5- पाचन करें बेहतर- उबली हुई चीज खाने से पेट कभी खराब नहीं होता। ब्लैंच्ड बादाम खाने से पाचन बेहतर होता है, कब्ज, एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती। अगर आप भीगे बादाम नहीं खा पाते हैं, तो ये तरीका चुनें।
खाने का सही तरीका क्या है?
बादाम उबालने के लिए आपको एक पैन में पानी खौला लेना है और उसी में बादाम को 2-3 मिनट के लिए डालना है। फिर इन बादाम को निकालकर ठंडे पानी में डालें। फिर इनका छिलका उतारकर खा लें। ध्यान रखें कि सिर्फ 5-6 बादाम ही खाएं, ज्यादा खाने पर नुकसान भी होता है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


