
सर्दियों में पाया सूप पीने के 5 बड़े लाभ, मजबूत हड्डियों से वेट लॉस तक में फायदेमंद
Bone Broth Soup Benefits : यह सूप खासतौर पर सर्दियों में या बीमारी के बाद जल्दी रिकवरी करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में पाया सूप पीने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
सर्दियों में शरीर की गर्माहट और सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए लोग कई तरह की सब्जियों के सूप बनाकर पीते हैं। लेकिन आप अगर नॉनवेजिटेरियन है तो पाया सूप का जिक्र आपके लिए नया नहीं होगा। जी हां, सर्दियों में नॉनवेज पसंद करने वाले लोग खासतौर पर पाया सूप पीना पसंद करते हैं। पाया सूप में मौजूद कोलेजन, प्रोटीन, कैल्शियम, अमीनो एसिड, जिलेटिन, ग्लूकोजामाइन और कॉन्ड्रोइटिनकी प्रचुर मात्रा हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने के साथ वेट लॉस, स्किन और हेयर हेल्थ का भी खास ख्याल रखते हैं। यह सूप खासतौर पर सर्दियों में या बीमारी के बाद जल्दी रिकवरी करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में पाया सूप पीने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
सर्दियों में पाया सूप पीने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
सूजन कम करता है पाया सूप
पाया सूप में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसे अलावा बोन ब्रोथ में मौजूद एमिनो एसिड सूजन कम करते हैं जबकि एल-ग्लूटामाइन आंतों की सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
पाया सूप में मौजूद एमीनो एसिड की प्रचुरता रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। जिससे सर्दियों में परेशान करने वाले रोगों से बचाव होता है।
हड्डियों और दांतों को बनाए रखें मजबूत
पाया सूप में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज और विटामिन डी जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो हड्डियों के स्वास्थ्य, मजबूती और फ्रैक्चर से रिकवरी के लिए बहुत फायदेमंद हैं, खासकर बच्चों की ग्रोथ और कमजोर हड्डियों के लिए भी यह अच्छा माना जाता है।
वेट लॉस
पाया सूप (बोन ब्रोथ) वजन घटाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, प्रोटीन और जिलेटिन से भरपूर होने के कारण पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं, जिससे कुल कैलोरी इनटेक घटता है और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
पाया सूप (बोन ब्रोथ) कोलेजन से भरपूर होता है, जो त्वचा की इलास्टिसिटी (लोच) और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को कसाव और नमी देता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम होती हैं। इतना ही नहीं पाया सूप का सेवन बालों को मजबूती भी देता है। यह बालों के प्रोटीन के निर्माण और रोमछिद्रों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनका टूटना कम होता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




