
सर्दियों में स्किन और बालों की चमक बढ़ाने वाले 4 सुपरफूड्स, डाइटिशियन रुचि की सलाह
सर्दियों में त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती। क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा बताती हैं कि सही सुपरफूड्स अंदर से पोषण देकर नेचुरल ग्लो देते हैं।
सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और आराम लेकर आता है, वहीं स्किन और बालों के लिए कई चुनौतियां भी देता है। ड्रायनेस, डल स्किन, हेयरफॉल और बेजान बाल इस मौसम में आम समस्याएं हैं। ऐसे में सिर्फ बाहर से स्किन केयर करना काफी नहीं होता। क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा बताती हैं कि स्किन और बालों की असली सेहत आपकी डाइट से जुड़ी होती है। अगर शरीर को सही पोषण मिले तो नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगता है।
उनके अनुसार, सर्दियों में कुछ खास सुपरफूड्स ऐसे हैं जो स्किन और हेयर को अंदर से पोषण देते हैं और लंबे समय तक असर दिखाते हैं।
- पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और अन्य हरी सब्जियां आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है, जिससे स्किन तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं। इसका असर चेहरे की नेचुरल चमक और बालों की मजबूती में साफ दिखता है।
2. आंवला (Amla)
आंवला विटामिन C का पावरहाउस माना जाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन टाइट और ब्राइट दिखती है। साथ ही यह पिग्मेंटेशन कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
3. बादाम
बादाम में मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। यह ड्रायनेस से बचाते हैं और बालों को टूटने से रोकते हैं। नियमित सेवन से स्किन सॉफ्ट रहती है और बालों में नेचुरल शाइन आती है।
4. शकरकंद और गाजर
इन दोनों में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A पाया जाता है जो स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। यह डलनेस और ड्रायनेस को कम करता है और सर्दियों में भी हेल्दी ग्लो बनाए रखता है।
नोट: डाइटिशियन रुचि चावड़ा के अनुसार, 'जब आप अपने शरीर को सही पोषण देते हैं तो स्किन और बाल भी हेल्दी दिखने लगते हैं।' इसलिए इस सर्दी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपनी प्लेट पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




