हार्ट अटैक से बचने के लिए दिल के डॉक्टर ने छोड़ दी यें 4 चीजें, आप भी जान लें

Mar 07, 2026 02:11 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Prevent Heart Attack Risk: दिल की बीमारी या हार्ट अटैक से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह दी जाती है। न्यूयार्क के हार्ट सर्जन ने बताया कि खुद को हार्ट अटैक के रिस्क से बचाने के लिए उन्होने ये 4 चीजें हमेशा के लिए छोड़ दीं। 

हार्ट अटैक से बचने के लिए दिल के डॉक्टर ने छोड़ दी यें 4 चीजें, आप भी जान लें

स्वस्थ रहना है तो हार्ट की देखभाल करना जरूरी है। हार्ट बॉडी का जरूरी अंग है जिसके बगैर इंसान एक सेकेंड जिंदा नहीं रह सकता। और हो भी क्यों ना? वो हार्ट ही है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। हर दिन आपका दिल दिनभर में लगभग 1 लाख बार धड़कता है। ऐसे में इसकी देखभाल करना तो जरूरी है। लेकिन आजकल की स्ट्रेसफुल और भागदौड़ भरी लाइफ में दिल पर प्रेशर पड़ना तय रहता है। काफी सारे लोग ऐसी एक्टीविटीज में इंवॉल्व होते हैं जो हार्ट को कमजोर करती है। हार्ट सर्जन जेरेमी लंदन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ आदतों को शेयर किया है, जिसे उन्होंने पूरी तरह से छोड़ दिया है ताकि वो हार्ट को हेल्दी रख सके। जानें कौन सी हैं वो 4 हैबिट्स

स्मोकिंग

स्मोकिंग सेहत के लिए सबसे नुकसानदेह चीज होती है। फिर वो चाहे जैसी भी हो हार्ट हेल्थ के मामले में इसका निगेटिव असर ही होता है। केवल हार्ट ही नहीं शरीर के हर अंग पर स्मोकिंग का नुकसान पड़ता है। सिगरेट पीने से लंग कैंसर, कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज का खतरा बहुत ही तेजी से बढ़ता है। इसलिए स्मोकिंग को छोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है।

इनएक्टिव लाइफस्टाइल

कुर्सी पर घंटों बैठकर काम करना और बिना फिजिकल वर्कआउट के पूरा दिन बिता देना किसी स्मोकिंग से कम नहीं। अगर आपको लंबे टाइम तक हेल्दी फिजिकल और मेंटल हेल्थ चाहिए तो एक्टिव लाइफस्टाइल जरूरी है। जब आप घंटों कुर्सी पर बैठकर बिता देते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों ही दोनों ही तेजी से घटता है। नतीजा, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज बढ़ती हैं। डॉक्टर जेरेमी लंदन का कहना है कि एक्सराइज का पूरा प्रोग्राम एरोबिक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें या फिर लगातार 10-15 मिनट की वॉक हर मील के बाद करें। डेली मूवमेंट फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है।

पैकेज्ड फूड्स

पैकेज्ड फूड्स जिसमे अल्ट्रा प्रोसेस्ड और प्रोसेस्ड फूड्स होते हैं। हेल्दी रहना है तो इन फूड्स से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें। डॉक्टर बताते हैं कि वो और उनकी फैमिली जितना हो सके हेल्दी न्यूट्रिशनल फूड को खाना प्रिफर करते हैं। अगर आप लक्ष्य बनाते हैं कि न्यूट्रिशनल फूड्स खाएंगे और 80 फीसदी अपने गोल को पूरा करते हैं तो अच्छा है। कुछ भी अपने मुंह में डालने से पहले समझें कि वो आपकी हेल्थ के साथ क्या असर करेगा। माइंडफुल इटिंग जरूरी है।

एल्कोहल

डॉक्टर लंदन जेरेमी ने बताया कि उन्होंने शराब ना पीने का फैसला किया और इससे काफी बदलाव देखने को मिले। इस एक सिंगल हैबिट की वजह से शरीर में बन रहे टॉक्सिंस को घटाने में मदद मिली। डॉक्टर का कहना है कि जब आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और सोच-समझकर न्यूट्रिशनल खाना खाते हैं तो इस जहर को शरीर को क्यों देना। एल्कोहल शरीर में कई सारी बीमारियों को पैदा करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।