हेल्दी समझकर कर रहे हैं गलती, सुबह खाली पेट ना खाएं ये चीजें: डाइटिशियन
सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह आपकी पाचन सेहत तय करता है। डाइटिशियन निकिता बार्डिया बता रही हैं ऐसे 4 फूड्स जिन्हें सुबह उठते ही खाने से बचना चाहिए।

सुबह उठते ही हमारा शरीर पूरी रात के उपवास (फास्ट) के बाद होता है। इस समय पेट और पाचन तंत्र बेहद संवेदनशील होता है और उसे ऐसे पोषण की जरूरत होती है जो धीरे-धीरे ऊर्जा दे और मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से एक्टिव करे। लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो देखने में तो हेल्दी लगती हैं, लेकिन खाली पेट लेने पर पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।
डाइटिशियन निकिता बार्डिया के मुताबिक, 'खाली पेट लिया गया गलत खाना एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और दिनभर की थकान की वजह बन सकता है। सुबह का पहला निवाला सोच-समझकर लेना बेहद जरूरी है।' आइए जानते हैं ऐसे 4 फूड्स, जिन्हें एक्सपर्ट खाली पेट खाने से मना करती हैं।
1. कॉफी: अधिकांश लोग सुबह की शुरुआत कॉफी से करते हैं, लेकिन खाली पेट कैफीन लेने से पेट में एसिड का उत्पादन तेज हो जाता है। इससे जलन, बेचैनी और एसिडिटी हो सकती है।
क्या करें: कॉफी से पहले गुनगुना पानी पिएं और कुछ भीगे बादाम या मेवे खा लें।
2. फ्रूट जूस: फ्रूट जूस को हेल्दी माना जाता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन पैंक्रियास पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालता है। जूस में मौजूद फ्रुक्टोज लीवर पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है।
क्या करें: साबुत फल खाएं और उन्हें नट्स या बीजों के साथ लें।
3. साइट्रस फल (संतरा, अमरूद आदि): खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है जिससे गैस्ट्राइटिस और जलन की समस्या हो सकती है। इनमें मौजूद अधिक फाइबर और फ्रुक्टोज पाचन को भी धीमा कर सकता है।
क्या करें: इन्हें दिन के किसी भी मील के बाद या स्नैक के रूप में खाएं।
4. दही (योगर्ट): सुबह खाली पेट दही खाने से उसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पेट के तेज एसिड में नष्ट हो जाते हैं। इससे ना तो पाचन को फायदा मिलता है और उल्टा एसिडिटी बढ़ सकती है।
क्या करें: दही को दोपहर के भोजन के साथ या लंच में शामिल करें।
नोट: डाइटिशियन का कहना है कि दिन की सही शुरुआत के लिए हल्का, संतुलित और पोषक आहार लेना बेहद जरूरी है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, थोड़े नट्स, भीगे बीज या हल्का नाश्ता पाचन को बेहतर बनाता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। सही सुबह की आदतें ना सिर्फ पेट को दुरुस्त रखती हैं, बल्कि आपकी सेहत पर भी लंबे समय तक सकारात्मक असर डालती हैं। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


