बच्चों की जुकाम-खांसी से पेट दर्द तक में फौरन राहत देंगे दादी मां के 4 असरदार नुस्खे, आप भी करें ट्राई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम, पेट में दर्द जैसी समस्याएं अक्सर होती हैं। इसके लिए आजकल की मां दवाई या डॉक्टर की फौरन सलाह ले लेती हैं। पहले के जमाने में इन चीजों के लिए दादी-नानी के नुस्खे काफी असरदार होते थे। चलिए आज हम आपको कुछ असरदार दादी के नुस्खे बताते हैं।

बच्चों की जुकाम-खांसी से पेट दर्द तक में फौरन राहत देंगे दादी मां के 4 असरदार नुस्खे, आप भी करें ट्राई

आजकल हम हर छोटी-बड़ी चीजों के लिए बच्चों को फौरन दवाई दे देते हैं, फिर चाहे उन्हें सर्दी-खांसी हो या पेट में दर्द। पहले के जमाने में दादी-नानी बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाया करती थीं, जो आप भी कारगर साबित होते हैं। इन नुस्खों के बारे में आजकल की मॉडर्न मॉम को कम पता है लेकिन हर मां को ये जानना जरूरी है। छोटी-बड़ी चीज के लिए बच्चे को दवाई देना उनकी सेहत के लिए भी बुरा है और इम्यूनिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अगर आपके घर में छोटा बच्चा है, तो दादी के ये 4 पुराने और असरदार नुस्खे जरूर ट्राई करें। इन नुस्खों की मदद से बच्चे की सर्दी-खांसी से लेकर पेट दर्द तक में फौरन आराम आ जाएगा। चलिए आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

दादी मां के 4 असरदार नुस्खे-

1- जुकाम-खांसी के लिए तेल

अगर बच्चे को जुकाम-खांसी लगातार बनी रहती है और इससे जकड़न हो गई है, तो सरसों का तेल फायदा करेगा। आपको करना ये है कि सरसों का तेल कढ़ाही में लें और उसमें लहसुन, अजवायन, मेथी दाना डालकर गर्म करें। अब इस तेल को ठंडा करें और किसी शीशी में रख लें। रात में सोने से पहले इस तेल को गुनगुना करें और बच्चे की छाती, पैर के तलवे, हथेलियों पर रगड़ें। ऐसा करने से बच्चे की जकड़न खत्म होगी और जुकाम से रात में नाक नहीं बंद होगी।

4 effective home remedies for kids cough cold and stomach ache

2- जायफल वाला नुस्खा

जायफल किचन का मसाला है, जिसका इस्तेमाल सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। दादी मां के नुस्खों के मुताबिक, जायफल का यूज आप बच्चे को हो रहे लगातार जुकाम से राहत दिलाने के लिए भी कर सकती हैं। आपको जायफल को किसी पत्थर या लकड़ी पर 1-2 बूंद पानी के साथ घिसना है। घिसने पर जायफल का अर्क निकल आएगा और उसे आप चम्मच में रख लें। मां के दूध के साथ जायफल के इस पेस्ट को मिक्स करें और बच्चे को चटा दें। बच्चे को लगातार हो रहा जुकाम खत्म हो जाएगा। इसकी तासीर गर्म होती है और ये सर्दी-खांसी में राहत दिलाता है। ध्यान रखें कि गर्मी में जायफल ज्यादा नहीं देना है और सर्दी में इसे हफ्ते में दो बार दे सकते हैं।

3- पेट दर्द के लिए हींग

छोटे बच्चों को अक्सर पेट में दर्द या फिर गैस की समस्या रहती है। इसकी वजह से बच्चे रोते रहते हैं और कई बार मां का दूध भी नहीं पीते। ऐसी सिचुएशन में अक्सर मां या घर के बड़े समझ नहीं पाते कि आखिर बच्चे को हुआ क्या है। अगर बच्चा दूध नहीं पी रहा है और रोए जा रहा है, उसका पेट फूला लग रहा है। तो आपको दादी मां का हींग वाला नुस्खा अपनाना है। हींग को गुनगुने पानी में घोल लें और बच्चे की नाभि के किनारे लगा दें। हींग से पेट दर्द और गैस में फौरन राहत मिलती है।

4- डकार के लिए

दादी मां के अनुसार बच्चे के दूध पिलाने के बाद डकार दिलाना बेहद जरूरी होता है, वरना बच्चा रोता है। कई बार बच्चे दूध भी पलटने लगते हैं। दादी मां ने इसके लिए तरीका बताया है कि बच्चे को सीधा लेटा दें, उसके पैर को साइकिल की पोजिशन में चलाएं। इसके अलावा कंधे पर लेटाकर थपकी दें। वैसे तो अजवायन पाउडर को पानी में घोलकर भी पिलाया जाता है लेकिन ये तब दें जब नॉर्मल तरीकों से डकार न आ रही हो। अगर बच्चा ज्यादा रो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।