इन 3 लोगों को खुद से नहीं करना चाहिए योगा, जानें क्यों जरूरी है एक्सपर्ट की सलाह 3 hidden dangers of doing yoga people who should avoid doing yoga without consulting doctor, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ3 hidden dangers of doing yoga people who should avoid doing yoga without consulting doctor

इन 3 लोगों को खुद से नहीं करना चाहिए योगा, जानें क्यों जरूरी है एक्सपर्ट की सलाह

कुछ लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह लिए योग करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने वालों को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना योग करने से बचना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 09:02 AM
share Share
Follow Us on
इन 3 लोगों को खुद से नहीं करना चाहिए योगा, जानें क्यों जरूरी है एक्सपर्ट की सलाह

योग करने से व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि कई मानसिक फायदे भी मिलते हैं। योग व्यक्ति को दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ कई गंभीर रोगों से भी दूर रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर व्यक्ति के लिए योग करना फायदेमंद नहीं हो सकता है। कुछ लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह लिए योग करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने वालों को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना योग करने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को अकसर प्रसव को आसान बनाने और तनाव को कम करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में, इंटेंस योग करने से महिला के लिए गर्भपात का जोखिम बढ़ सकता है। जबकि तीसरी तिमाही में ऐसा करने से गर्भाशय पर दबाव पड़ने से ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ सकता है। जो महिला और बच्चे के लिए कई तरह के गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

योग में कई ऐसे आसनों का जिक्र मिलता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं। लेकिन कंधे के बल खड़े होना, सिर के बल खड़े होना या पीछे की ओर ज्यादा झुकने वाले कई योग आसान करने से ब्लड फ्लो रिवर्स हो सकता है और छाती पर दबाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

रीढ़ या डिस्क की समस्या

हर्नियेटेड डिस्क, साइटिका या सर्जरी के बाद रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को योग करते समय खासतौर पर सतर्क रहना चाहिए। इन लोगों को व्हील पोज, कोबरा या हल मुद्रा जैसे आसन करने से परहेज करना चाहिए। ये सभी योग मुद्रा राहत देने की जगह व्यक्ति की चोट और स्थिति को खराब कर सकती हैं, जिससे उपचार में देरी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।