60 से पहले ही दिखने लगेंगे बूढ़े! डॉक्टर सलीम ने बताईं 3 आदतें जो शरीर को बना रही हैं बीमार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप समय से पहले बूढ़ा दिखने लगे हैं, तो शराब, सिगरेट और जंक फूड से ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं आपकी कुछ आदतें। डॉक्टर का कहना है कि इन आदतों के कारण आप 60 की उम्र आने से पहले ही बूढ़े दिखने लगेंगे। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।

3 habits you must leave for health
इन 3 आदतों के कारण आप समय से पहले हो रहे बूढ़े

स्वास्थ्य से जुड़ी हमारी ऐसी कई आदतें होती हैं, जिन्हें हम जाने-अनजाने में कर लेते हैं। इसका असर हमारी सेहत और त्वचा पर पड़ता है लेकिन हम समझ नहीं पाते हैं। आजकल लोग उम्र से पहले ही बूढ़े और बड़े दिखने लगते हैं, चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और इनकी वजह हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर सही स्किन केयर न कर पाने को मानते हैं। जबकि इसका कारण आपकी 3 आदतें भी हो सकती हैं। डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि अगर आप रोजाना ये 3 आदतें अपना रहे हैं, तो आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगेंगे। 60 की उम्र आते-आते आपकी स्किन और खराब हो जाएगी, सिर्फ स्किन के लिए नहीं बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बुरा है। तो चलिए बताते हैं आपको किन 3 आदतों से दूर रहना है।

डॉक्टर सलीम जैदी ने किन 3 आदतों के बारे में बताया

डॉक्टर का कहना है कि ज्यादातर लोग 3 ऐसी गलतियां करते हैं, जो शराब, सिगरेट, जंक फूड से ज्यादा नुकसानदायक हैं। अगर आप सही डाइट ले रहे हैं और 8 घंटे की नींद पूरी कर रहे हैं, फिर भी ये आदतें आपकी सही उम्र से 5 साल ज्यादा बूढ़ा दिखाने लगेंगी।

1- फोन सिर के पास रखना

डॉक्टर सलीम का कहना है कि फोन से निकलने वाली EMF रेडिएशन मेलाटॉनिन प्रोडक्शन को कम कर देता है। शरीर के लिए मेलाटॉनिन सिर्फ एक हार्मोन नहीं है बल्कि ये आपके एंटी एजिंग का कारण भी है। अगर मेलाटॉनिन 30% भी कम होता है, तो आपकी स्किन 10 साल बाद वाली बूढ़ी दिखने लगेगी। तो अब आपको अपने सिरहाने फोन रखकर नहीं सोना है। उसे दूर रखकर सोना सही रहेगा।

2- AC में पूरी रात सोना

Air Conditoner With 1.5 Ton

गर्मियों में हर कोई एसी यूज करता है और पूरी रात एसी चलाकर सोता ही है। रातभर AC चलने से वह कमरे से नमी को पूरी तरह से खत्म कर देता है और इसका मतलब हुआ आप 7-8 घंटे तक ड्राईनेस में सो रहे हों। ज्यादा ड्राईनेस में रहने के कारण त्वचा भी रूखी हो जाती है, कोलेजन ब्रेक होने लगता है और इससे झुर्रियां, काले घेरे होने लगते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि एसी चलाने के बाद कमरे में एक बड़ा कटोरा पानी भरकर रख दो।

3- 9 बजे के बाद डिनर

Right Time Of Eating Food

नींद से करीब 3-4 घंटे पहले बॉडी का रिपेयर मोड होता है और ग्रोथ हार्मोन्स रिलीज होता है, जो सेल्स को मजबूत करता है। अगर आप 9 बजे के बाद खाना खाते हैं, तो उसके बाद 11-12 बजे तक सो भी जाते होंगे, जिससे बॉडी को रिपेयर होने का समय नहीं मिल पाता। शरीर रातभर खाना पचाने का काम ही करती रहेगी और ऐसे में उसे आराम नहीं मिलता। आपको खाना 8-9 बजे तक खा लेना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थसमय से पहले बूढ़ा बना रही हैं आपकी ये 3 गलतियां! डॉक्टर सलीम ने दी चेतावनी