देसी हैक से दूर करें शरीर की गर्मी, रुजुता दिवेकर ने शेयर किए 3 तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

3 Desi Hack to stay cool in extreme heat: भयंकर गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखना है तो एसी और कूलर काम नहीं आता। ऐसे में जरूरी है शरीर का अंदरूरी टेंपरेचर कम हो, इस का में मदद करेंगे ये 3 देसी हैक न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किए हैं।

देसी हैक से दूर करें शरीर की गर्मी, रुजुता दिवेकर ने शेयर किए 3 तरीके

नौतपा और तपती धूप में शरीर की गर्मी को कंट्रोल करना जरूरी है। नहीं तो सेहत बिगड़ना तय है। बढ़ती गर्मी में शरीर के टेंपरेचर को अंदर से मेंटेन ना किया जाए तो एसी, कूलर में बैठने के बाद भी आपको ठंडक महसूस नहीं होगी। क्योंकि गर्मी की वजह से पेट में जलन, खराब डाइजेशन, डिहाइड्रेशन की वजह से सिर में दर्द और थकान, कमजोरी लगती है। ऐसे में गर्मी के इन दिनों में शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने 3 ऐसे ही पुराने दादी-नानी के समय के देसी हैक शेयर किए हैं जो अंदर से शरीर को ठंडक देने में मदद करेंगे। जिससे पेट की जलन, सिर का दर्द और गर्मी से होने वाली कई समस्याओं से राहत मिलेगी। ये हैक अंदर से शरीर को ठंडा करते हैं।

खस की जड़ या वेटिवर रूट

खस की जड़ एक नेचुरल कूलिंग एजेंट होता है। जिसे रोजमर्रा के पानी में जरूर शामिल करें। रुजुता दिवेकर ने बताया कि हर दिन अपने मिट्टी के घड़े में दो से तीन खस की जड़ को अगर पानी में डाल देंगे। तो ये शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडक देंगे। इससे पानी में एक मिठास आएगी जो गर्मियों में पानी पीने की इच्छा को बढ़ाएगी। अक्सर गर्मियों में सादा पानी पीने का मन नहीं करता। तो अपने पानी में खस की जड़ को डालकर पिएं। यहीं नहीं ये जड़ स्किन पर गर्मी की वजह से हो रहे एक्ने और रैशेज में भी कमी लाती है।

हाथों पर लगाएं मेहंदी

शरीर में नेचुरल कूलिंग देने के लिए हाथों पर मेहंदी लगाएं। मेहंदी की पत्तियों को पीसकर उन्हें हाथों पर लगाया जाए तो ये हथेलियों के जरिए शरीर को ठंडा करती हैं। साथ ही इसकी महक डिस्ट्रेस करने का काम करती है। तो गर्मियों की दोपहर में रिलैक्स करने और भागदौड़ से बचकर ठंडक के लिए रुजुता दिवेकर हाथों पर नेचुरल मेहंदी लगाने की सलाह देती हैं।

छाछ या बटर मिल्क

शरीर को नेचुरल ठंडा रखना है तो अपनी डाइट में छाछ को जरूर शामिल करें। शरीर में गर्माहट, हीट बढ़ने के साथ इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ता है, इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए डाइट में छाछ शामिल करें। छाछ पीने से आपको जरूरी न्यूट्रिशन विटामिन बी 12, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। साथ ही ये शरीर को अंदर से ठंडा करेगा, पेट को ठंडक देगा और डाइजेशन सही रखेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।