घर पर शुगर चेक करते हैं? इन 3 गलतियों से बढ़ी हुई आ सकती हैं रीडिंग, डॉक्टर ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप भी घर पर शुगर लेवल चेक करते हैं? अगर हां, तो चेक करें कि ये 3 गलतियां कहीं आप तो नहीं दोहरा रहे। क्योंकि ये मिस्टेक्स बड़ी आम हैं और आपकी शुगर रीडिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं।

Common Glucometer Mistakes
शुगर चेक करते हुए 3 आम गलतियां

डायबिटीज की बीमारी आजकल बड़ी आम हो गई है, इसलिए लोग अक्सर घर पर ही शुगर चेक वाली मशीन रखते हैं। ग्लूकोमीटर से शुगर लेवल को मॉनिटर करना आसान हो जाता है और बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हालांकि घर पर चेक की गई शुगर की रीडिंग कई बार गलत भी आ सकती है, क्योंकि आमतौर पर लोगों को सही तरीका ही नहीं पता होता है। कई लोग शुगर चेक करते हुए ये छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनकी शुगर रीडिंग प्रभावित हो सकती है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ आदित्य यादव ने ऐसी ही 3 आम गलतियों के बारे में बताया है, जो लोग घर पर शुगर चेक करते हुए अक्सर दोहराते हैं। इसी वजह से कई बार उनका शुगर लेवल भी गलत आता है।

शुगर चेक करते हुए 3 आम गलतियां

पहली गलती- खून की पहली बूंद को इस्तेमाल करना

ज्यादातर लोग शुगर लेवल चेक करते हुए, खून की पहली बूंद को ही इस्तेमाल कर लेते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि खून की पहली बूंद में कई बार कंटैमिनेंट्स हो सकते हैं या फिर ग्लूकोज लगी हुई हो सकती है। इससे शुगर रीडिंग काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। सही तरीका है कि ब्लड निकालने के बाद पहली बूंद को कॉटन से हटा दें, फिर दूसरी बूंद का इस्तेमाल जांच के लिए करें।

जरूरी टिप- इसके साथ ही डॉक्टर कहते हैं कि शुगर चेक करने से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लें। हाथों पर अगर खाने पीने की चीजों के, खासकर मीठी चीजों के अवशेष रह जाएं तो ये शुगर रीडिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए हाथों को अच्छे से वॉश करने के बाद ही शुगर चेक करनी चाहिए।

दूसरी गलती- उंगली को तेज दबाकर खून निकालना

खून निकालने के लिए कुछ लोग बहुत तेज उंगली को दबाते हैं, जो सही नहीं है। डॉ आदित्य कहते हैं कि जब आप उंगली को तेज दबाते हैं जो खून के साथ आसपास के फ्लूइड टिश्यू भी मिक्स हो जाते हैं। इससे शुगर की रीडिंग गलत भी आ सकती है। इसलिए कभी भी उंगली को दबाएं नहीं, आराम से ब्लड को बाहर निकलने दें और उसे शुगर लेवल जांचने के लिए इस्तेमाल करने।

तीसरी गलती- ब्लड फ्लो ना बढ़ाना

तीसरी और सबसे कॉमन गलती है, हाथों के ब्लड फ्लो को ना बढ़ाना। डॉक्टर कहते हैं कि आप जब भी शुगर चेक करने जा रहे हैं, उससे पहले हाथों को कुछ देर के लिए आपस में रब करें। ऐसा करने से हाथों में ब्लड फ्लो बढ़ जाएगा और खून निकालने में दिक्कत नहीं होगी। इस तरह से आपको उंगली को दबाना भी नहीं पड़ेगा, खून अपने आप आराम से निकल जाएगा।

बोनस टिप- इस ट्रिक से खून निकालने में नहीं होगा दर्द

खून निकालते हुए दर्द ना हो, इसके लिए आप ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अपनी उंगली की टिप पर या सेंटर में प्रिक ना करे, बल्कि साइड्स में से ब्लड निकालें। इसके अलावा आपको हमेशा मिडिल फिंगर या रिंग फिंगर इस्तेमाल करनी चाहिए। दर्द कम हो इसके लिए इनकी वो साइड इस्तेमाल करें, जो छोटी फिंगर की तरफ हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थघर पर शुगर चेक करते हैं? इन 3 गलतियों से बढ़ी हुई आ सकती हैं रीडिंग