अगले 5 साल में कैंसर नहीं चाहिए तो आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, तीसरी से 50% कम हो जाएगा रिस्क!
Cancer Causing Habits: कैंसर के पीछे कई लाइफस्टाइल संबंधी आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। डॉक्टर ने ऐसी ही 3 कॉमन आदतों के बारे में बताया है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं। जल्द ही इन्हें ना सुधारा जाए तो रिस्क कई गुना बढ़ सकता है।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों में डर बैठ जाता है। ऐसे में लोगों का अक्सर ये सवाल रहता है कि इसके पीछे की आखिर वजह क्या है। ऐसी क्या गलतियां हैं जिनकी वजह से लोगों को कैंसर होता है। अब कोई एक वजह या कारण बताना तो पॉसिबल नहीं है, लेकिन जेनेटिक्स के अलावा कैंसर कई बार लाइफस्टाइल संबंधी आदतों की वजह से भी हो सकता है। कोई एक आदत तो सीधे कैंसर की वजह नहीं बनती, लेकिन अगर लंबे समय तक आपका लाइफस्टाइल ठीक नहीं है तो रिस्क काफी बढ़ जाता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ अदितिज धमीजा ने ऐसी ही 3 कॉमन आदतों के बारे में बताया है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर अगले 5 सालों में कैंसर चाहिए तो ये 3 गंदी डालना आदतें काफी हैं। आइए जानते हैं वो क्या हैं-
पहली आदत- बिल्कुल भी फिजिकल एक्टिविटीज ना करना
अगर आपका दिन ज्यादातर बैठे-बैठे गुजारता है, मूवमैंट बिल्कुल ना के बराबर होता है; तो कई बीमारियों के साथ-साथ कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि आजकल ज्यादातर बीमारियों के पीछे ये सेडेंट्री लाइफस्टाइल ही जिम्मेदार है। शुगर, बीपी, हार्ट स्ट्रोक के अलावा 13 तरह के कैंसर का रिस्क सिर्फ इसी वजह से बढ़ जाता है, क्योंकि आप दिनभर ज्यादा हिलते-डुलते नहीं है। डॉक्टर कहते हैं कि ज्यादा नहीं तो हफ्ते में 3 दिन एक्सरसाइज जरूर करें। रूटीन के लिए आप जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। साथ ही कोशिश करें कि दिन में ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहें।
दूसरी आदत- अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन
आजकल ज्यादातर लोगों की डाइट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड की मात्रा काफी बढ़ गई है। डॉक्टर कहते हैं कि इन पैकेट वाले प्रोसेस्ड फूड्स में नमक, चीनी, अनहेल्दी फैट्स और ऐसे कई एडिटिव्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर का रिस्क बढ़ देते हैं। वहीं मार्केट में मिलने वाला जंक फूड अधिकतर कई बार इस्तेमाल किए गए गंदे तेल में बनाया जाता है, जिसमें ट्रांस फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये ट्रांस फैट कई अन्य बीमारियों के अलावा कैंसर के रिस्क को भी बढ़ाता है।
तीसरी आदत- स्मोकिंग और शराब हैं सबसे खतरनाक
स्मोकिंग और शराब का सेवन कैंसर के सबसे बड़े रिस्क फैक्टर्स में से एक गिना जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि इनमें 70 से ज्यादा कैंसर पैदा करने वाले तत्व मौजूद होते हैं, वहीं ये आपके लिवर और फेफड़ों को भी सीधा डैमेज करते हैं। अगर आप सिर्फ स्मोकिंग और शराब की आदत ही छोड़ दें, तो कई बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव कर के कम हो सकता है कैंसर का रिस्क
कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे लाइफस्टाइल संबंधी आदतें भी जिम्मेदार हैं। डॉ धमीजा कहते हैं कि अगर आप ये 3 गलतियां कर रहे हैं, तो खुद ही कई बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। इसलिए आज ही इनमें बदलाव करें, भविष्य में कैंसर होने का रिस्क आधा हो जाएगा।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


